मिशन चौक पर बनेगा भव्य राम दरबार, 55 फीट ऊंचा होगा मुख्य गुंबद

मिशन चौक पर बनेगा भव्य राम दरबार, 55 फीट ऊंचा होगा मुख्य गुंबद
लोहरदगा़ शहरी क्षेत्र के मिशन चौक स्थित मंदिर प्रांगण में राम दरबार निर्माण समिति की बैठक डॉ शैलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. इसमें भव्य मंदिर निर्माण को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी और इसकी रूपरेखा तय की गयी. मौके पर दीपक जायसवाल तथा पंकज जायसवाल ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए बाहर से विशेषज्ञ कलाकार बुलाये जा रहे हैं. सभी के सहयोग से यहां एक अद्वितीय और भव्य मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. मंदिर में विराजेंगे राम दरबार, मां दुर्गा और शिव परिवार : निर्माण समिति ने जानकारी दी कि प्रस्तावित मंदिर में प्रभु श्रीराम के दरबार के साथ-साथ मां दुर्गा और शिव परिवार की प्रतिमाएं भी स्थापित की जायेंगी. मंदिर का स्थापत्य आकर्षण का केंद्र होगा, जिसका मुख्य गुंबद 55 फीट ऊंचा और अन्य सहायक गुंबद 45 फीट ऊंचे होंगे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ पर आगामी 24 जून (बुधवार) को भव्य भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. 17 मई को होगी अगली बैठक : परियोजना को गति देने और अग्रतर रणनीति बनाने के लिए आगामी 17 मई को शाम 6 बजे पुन: बैठक बुलायी गयी है. बैठक में डॉ शैलेश कुमार, दीपक जायसवाल, पंकज जायसवाल, मनोज जायसवाल, निशीथ जायसवाल, गोपी कृष्ण कुंवर, राकेश कुमार सिन्हा, मुकेश दूबे, मनोज गुप्ता, संदीप अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, नवीन जायसवाल, पंकज महतो, विनय अग्रवाल, संजय अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, बिनय कुमार, राकेश सिंघल, श्रीकांत सिंह, आलोक मित्तल, नितेश गोयल, राजकुमार केशरी, विकास अग्रवाल, प्रशांत सिंह, सतीश जायसवाल, सत्यकेतु प्रजापति, जय राणा सहित अन्य श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










