धीरज साहू से मिला ट्रक ओनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, हेसल साइडिंग चालू करने की मांग

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 14 May 2026 9:20 PM

विज्ञापन

धीरज साहू से मिला ट्रक ओनर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल, हेसल साइडिंग चालू करने की मांग

विज्ञापन

लोहरदगा़ लोहरदगा-गुमला ट्रक ओनर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित आवास पर एसोसिएशन के संरक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू से मुलाकात की. पदाधिकारियों ने हेसल साइडिंग बंद होने से उपजे गंभीर संकट से उन्हें अवगत कराया. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि साइडिंग बंद होने से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 40 से 50 हजार लोग प्रभावित हो रहे हैं. हजारों ट्रकों के पहिये थम गये हैं और साइडिंग में बॉक्साइट भंडारण की जगह नहीं बची है. एसोसिएशन ने अपील की कि कंपनी से वार्ता कर जल्द परिचालन शुरू कराया जाये. विकल्प के तौर पर लोहरदगा साइडिंग में ही बॉक्साइट अनलोडिंग की अनुमति देने का सुझाव भी दिया गया. जल्द समाधान का मिला आश्वासन : संरक्षक धीरज प्रसाद साहू ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि कंपनी और ग्रामीणों के साथ उनकी वार्ता अंतिम दौर में है. उन्होंने पदाधिकारियों को भी अपनी ओर से संवाद जारी रखने की सलाह दी और भरोसा दिलाया कि जल्द ही ट्रकों का परिचालन सामान्य हो जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, सहसचिव रहमत अंसारी और मीडिया प्रभारी तारीख खान शामिल थे. लोहरदगा में नहीं है पेट्रोल-डीजल की किल्लत

लोहरदगा. जिले में वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल की किल्लत नहीं है. झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स के पदाधिकारी राजेश महतो ने कहा कि वर्तमान समय में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. पेट्रोलियम कंपनियां पिछले साल की खपत के आधार पर पेट्रोल-डीजल की आर्पूति कर रही है. वर्तमान समय में नकद कारोबार हो रहा है. इधर, लोहरदगा जिला में पेट्रोल-डीजल को लेकर लगातार अफवाहें फैलायी जा रही है और लोग इससे विचलित होकर पेट्रोलियम पदार्थों की जमाखोरी कर रहे हैं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola