खम्हार से चूल्हापानी तक विद्युतीकरण कार्य बंद
Updated at : 02 Jun 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के अति पिछड़े चूल्हापानी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के उद्देश्य से बिजली का काम पांच माह पहले शुरू किया गया था. इससे ग्रामीणों को आस जगी थी कि गांव में बिजली बहाल हो जायेगी. खम्हार से चूल्हापानी तक विद्युत तार लगाने का काम लातेहार के ठेकेदार के द्वारा कराया […]
विज्ञापन
कुड़ू (लोहरदगा) : प्रखंड के अति पिछड़े चूल्हापानी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल करने के उद्देश्य से बिजली का काम पांच माह पहले शुरू किया गया था. इससे ग्रामीणों को आस जगी थी कि गांव में बिजली बहाल हो जायेगी.
खम्हार से चूल्हापानी तक विद्युत तार लगाने का काम लातेहार के ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा था. इसके लिए खम्हार बहेरा माडर के समीप बिजली का पोल गिराया गया व मजदूरों ने गड्ढा खोद दिया. इसी बीच मजदूर काम समाप्त किये बगैर वापस लौट गये. मजदूर काम अधुरा छोड़ क्यों गये, कोई बताने को तैयार नहीं है. दो माह से काम बंद पड़ा है. काम बंद रहने के कारण निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हो सकता है. चूल्हापानी के ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत पोल लगाने के लिए मजदूर काफी तेजी से काम कर रहे थे. बीच में सभी मजदूर काम छोड़ कर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




