निरीक्षण करने गयी टीम पर पथराव, मामला दर्ज

Updated at : 02 Jun 2017 8:21 AM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षण करने गयी टीम पर पथराव, मामला दर्ज

सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डांड़ू पंचायत में शिकायतों की जांच करने डीडीसी दानियल कंडुलना के नेतृत्व में टीम डांड़ू पहुंची. टीम द्वारा तीन योजनाओं का निरीक्षण किया गया और अन्य योजनाओं के निरीक्षण के लिए जैसे ही टीम के सदस्य जुटे, उसी समय ग्रामीणों द्वारा विरोध शुरू कर दिया और जांच टीम पर […]

विज्ञापन
सेन्हा-लोहरदगा : सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के डांड़ू पंचायत में शिकायतों की जांच करने डीडीसी दानियल कंडुलना के नेतृत्व में टीम डांड़ू पहुंची. टीम द्वारा तीन योजनाओं का निरीक्षण किया गया और अन्य योजनाओं के निरीक्षण के लिए जैसे ही टीम के सदस्य जुटे, उसी समय ग्रामीणों द्वारा विरोध शुरू कर दिया और जांच टीम पर पथराव शुरू कर दी.
शुरू में तो कुछ कर्मचारियों द्वारा पथराव करने वाले लोगों को समझाने का प्रयास किया गया लेकिन बात बिगड़ता देख टीम के सदस्य वहां से हटना बेहतर समझे. पदाधिकारियों का टीम जैसे ही आगे बढ़ी, पथराव करने वाले लोग पथराव करते आगे बढ़े जिसमें बीपीओ निलेंद्र कुमार, सीएफटी प्रणव पाठक एवं रामसवारथ महतो को चोटें लगी. इस संबंध में मेठ का कहना है कि पांच लाख रुपये की लागत से योजना करायी जा रही है, जिसे यह कह कर रोक दिया जाता है कि यह योजना उपयोगी नहीं है. कुछ लोगों द्वारा कहा गया कि योजना की जांच करने के बाद डीडीसी द्वारा काम पर रोक लगा दी जायेगी और लोगों को भुगतान नहीं मिलेगा जिससे लोग आक्रोशित हो गये और पत्थरबाजी करने लगे.
घटना की जानकारी तत्काल सेन्हा थाना को दी गयी. सेन्हा थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर मामले को शांत करते हुए पदाधिकारियों को सेन्हा लेकर पहुंची. जिसके बाद घटना को अंजाम देने के लिए उकसाये जानेवालों मोबिन अंसारी, मुस्तकीम अंसारी, नुरहसन अंसारी, अयूब अंसारी, अजीद अंसारी, मजीद, हसरत अंसारी एवं अन्य लोगों के खिलाफ सेन्हा थाना में कांड संख्या 29-2017 के तहत मामला दर्ज किया गया. इन लोगों के विरुद्ध धारा 147,148,149, 323, 353, 307, 507 एवं 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है. इस संबंध में डीडीसी दानियल कंडुलना ने कहा कि दोषी ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी है.
दोषी बख्शे नहीं जायेंगे. बीडीओ अमिताभ भगत ने बताया कि निरीक्षण के क्रम में गांव के ही नामित सातों व्यक्तियों द्वारा लोगों को भड़काया गया. इन लोगों के विरुद्ध सेन्हा थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि पत्थरबाजी करने वाले सभी लोगों की पहचान कर ली गयी है. पत्थरबाजी करते समय कर्मियों द्वारा विडियोग्राफी की गयी है जिसमें पत्थरबाजी करने वाले साफ पहचान में आ रहे हैं. निरीक्षण दल में उपविकास आयुक्त दानियल कंडुलना, अमिताभ भगत, बीपीओ निलेंद्र कुमार, प्रणव पाठक, रामसवारथ महतो शामिल थे.
जमीन विवाद में मारपीट, सन्हा दर्ज : भंडरा- लोहरदगा. भंडरा थाना क्षेत्र के उदरंगी गांव में जमीन विवाद के मामले में मार पीट के एक मामले में कांड संख्या 47/2017 दर्ज किया गया है. इस मामले में उदरंगी गांव निवासी शकूर अंसारी पिता बसारत अंसारी द्वारा गांव के ही नेयाजमुद्दीन अंसारी, मनान अंसारी, सजाद अंसारी, गुलाम अंसारी, साहबान अंसारी पर मामला दर्ज करवाया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola