36 स्थानों पर होगी जागरूकता सभा

Updated at : 30 May 2017 8:56 AM (IST)
विज्ञापन
36 स्थानों पर होगी जागरूकता सभा

खम्हार बहेरा माडर के पास पार्क बनाने की है योजना कुड़ू(लोहरदगा) : सात दिवसीय दामोदर दर्शन यात्रा का सोमवार को प्रखंड के सलगी पंचायत सचिवालय से शुभारंभ हो गया. कुड़ू प्रखंड के चूल्हापानी से शुरू होकर यात्रा चार जून तक चलेगी. सलगी के चूल्हापानी से बंगाल के पंचेत तक यात्रा चलेगी. इस दौरान 36 स्थानों […]

विज्ञापन
खम्हार बहेरा माडर के पास पार्क बनाने की है योजना
कुड़ू(लोहरदगा) : सात दिवसीय दामोदर दर्शन यात्रा का सोमवार को प्रखंड के सलगी पंचायत सचिवालय से शुभारंभ हो गया. कुड़ू प्रखंड के चूल्हापानी से शुरू होकर यात्रा चार जून तक चलेगी. सलगी के चूल्हापानी से बंगाल के पंचेत तक यात्रा चलेगी. इस दौरान 36 स्थानों पर जागरूकता सभा का आयोजन किया गया है. मंत्री एक दर्जन स्थानों पर स्वयं मौजूद रहेंगे. दामोदर दर्शन यात्रा शुभारंभ के मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयु राय ने कहा कि सरकार राज्य के विकास हेतु कृतसंकल्प है. सरकार सलगी पंचायत को गोद लेकर विकास करें. सीएम से बात की गयी है. दामोदर नद देवताओं का वास स्थल है. चूल्हापानी को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा. इसके लिए सभी का सहयोग जरूरी है. वातावरण के अनुकूल काम होगा तो प्रदूषण नहीं होगा और यहां की सुंदरता बनी रहेगी. खम्हार बहेरा माडर के पास पार्क बनाने की योजना है.
बाहर आने वाले पर्यटकों के लिए कंक्रीट के मकान नहीं बनेंगे. कंक्रीट के इस्तेमाल से वातारण को नुकसान होगा. नदी है तो जीवन है. दामोदर दर्शन यात्रा का मुख्य उद्देश्य दामोदर को प्रदूषण से बचाना है. सभी नदिया साल में एक बार अपने को साफ करती है बाकी दिन जनता गंदा कर देती है. आज पानी का स्तर नीचे जाने का मुख्य कारण नदियों का प्रदूषण है.
धरती पर जब भगीरथ ने गंगा नदी को उतारा था, इससे पहले भगीरथ ने देवनद- दामोदर का चरण स्पर्श किया था . इस नदी की इस साल पुरी तरह सफाई करनी है. राशन वितरण के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार की योजना है कि ग्रामीणों के घर तक बैंक पहुंच सके. श्री राय के सलगी पहुंचने पर लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया. उत्क्रमित हाइस्कूल सलगी की छात्राओ ने स्वागत गान पेश किया.
समारोह में इन लोगों ने भी की शिरकत : पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, ओमप्रकाश सिंह, डीडीसी दानियल कंडुलना, प्रभारी एसडीओ सीमा सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, राकेश प्रसाद, प्रखंड प्रमुख परिबा मुंडा, सरिता देवी, मुखिया ब्रृजमोहन उरांव, रामस्वारथ साहू, बालकृष्णा सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुदामा प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, धीरज प्रसाद , भाजपा अनुसुचित जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजू कुमार रजक, संजय चौधरी, शुभम मोदी,राजकुमार वर्मा, सीताराम बाबा, राजकिशोर महतो, मनीर उरांव, सामू प्रजापति, जयनरायण प्रजापति, मनोरमा एकका, चंद्रपति यादव, मनोज साहू, उदय गुप्ता, बीडीओ संतोष कुमार, सीओ रविश राज सिंह, पंचायत सचिव नरेश कुमार, बंधु बैठा, सुभाष कुमार साहू, थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, इंसपेक्टर संजय कुमार सिंह, जेपी एन चौधरी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सुलामी होरो , राजू सिंह, प्रवीण सिंह्र आशीष शीतल, लाल पंचम शाहदेव, भूषण प्रसाद, सुभाष यादव समेत सभी जनप्रतिनिधि, नेता समेत चूल्हापानी के ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola