जमगांई की टीम बनी चैंपियन
Updated at : 30 May 2017 8:38 AM (IST)
विज्ञापन

विजेता टीम ने अरेया आर्यन की टीम को 26-25 से किया पराजित लोहरदगा : शहीद अजय मेमोरियल कप फॉर लोहरदगा वॉलीबाॅल चैंपियनशीप लीग 2017 का समापन सोमवार को हुआ. ललित नारायण स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के फाइनल मुकाबले में जिज्ञासा जमगांई की टीम ने अरेया आर्यन की टीम को 26-25 से पराजित कर खिताब […]
विज्ञापन
विजेता टीम ने अरेया आर्यन की टीम को 26-25 से किया पराजित
लोहरदगा : शहीद अजय मेमोरियल कप फॉर लोहरदगा वॉलीबाॅल चैंपियनशीप लीग 2017 का समापन सोमवार को हुआ. ललित नारायण स्टेडियम में आयोजित समापन समारोह के फाइनल मुकाबले में जिज्ञासा जमगांई की टीम ने अरेया आर्यन की टीम को 26-25 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया.
प्रतियोगिता में सेन्हा फाइटर्स की टीम तीसरे स्थान एवं रामपुर राउडी चौथे स्थान पर रही. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार संजीव कुमार एवं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार अरेया आर्यन के शीतल सोय को मिला. इन खिलाड़ियों को मोटरसाइकिल देकर सम्मानित किया गया. मैन ऑफ द सीरिज रहे खिलाड़ी को झारखंड वॉलीबाॅल एसोसिएशन अपने खर्च पर तीन वर्ष तक प्रशिक्षण देगी. विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को साइकिल देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एडीजी आरके मल्लिक एवं डीआईजी आमोल वी होमकर थे. इन पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन किया. श्री मल्लिक ने कहा कि माओवाद का डर अब खत्म हो गया है.
अब सिर्फ विकास की बात होगी. उन्होंने कहा कि शहीद एसपी अजय कुमार सिंह को ईश्वर ने असमय छीन लिया. जिले के लोग उन्हें याद करते रहेंगे. एडीजी ने कहा कि नक्सलियों ने बहू बेटियों का शोषण किया है, लोगों की हत्या कर क्षेत्र में आतंक फैलाया है. अब हमें डरने की जरूरत नहीं है. शीर्ष माओवाद अकूत संपत्ति जमा कर आराम से जी रहे हैं. कहा कि मुख्यधारा में लौटकर सामान्य जिंदगी जीने का मौका हमेशा नहीं मिलता है. नक्सलियों के आत्मसमर्पण से माओवादियों में खलबली मच गयी है.
श्री होमकर ने कहा कि हथियार कोई समस्या का हल नहीं है. विकास में सहभागी बनना युवाओं का उद्देश्य होना चाहिए. प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. प्रतियोगिता के समापन समारोह में सभी अतिथियों को प्रतीक चिह्न एवं पौधा देकर सम्मानित किया गया. मौके पर नक्सल पर बने सीडी का लोकार्पण किया गया. एसपी कार्तिक एस ने मंच का संचालन किया.
समारोह में डीसी विनोद कुमार, एसपी कार्तिक एस, शहीद एसपी अजय कुमार सिंह के पिता रामाश्रय सिंह, सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार गुप्ता, गुमला एसपी चंदन झा, एसपी अभियान विवेक कुमार ओझा, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, डीएसपी आशिष कुमार महली, सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट डीके राय, शेखर बोस सहित पुलिस निरीक्षक जेपीएन चौधरी, शैलेश प्रसाद, संजय कुमार सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष पावन एक्का, प्रवीण सिंह, थाना प्रभारी सुधीर साहू, अनिल कुमार तिवारी, नवीन कुमार पांडेय, रामाशीष पासवान, भूषण कुमार, जग्रनाथ उरांव, रश्मि मिंज, नंद किशोर प्रसाद सिंह के अलावे नयन ओझा, अजय प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार,अशोक यादव, विजय जायसवाल, राजीव रंजन, कलावती उरांव, लाल ओंकार नाथ शाहदेव व अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




