कुडू प्रीमियर लीग मील का पत्थर साबित होगा

Updated at : 24 May 2017 10:43 AM (IST)
विज्ञापन
कुडू प्रीमियर लीग मील का पत्थर साबित होगा

सांतवां कुडू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू कुडू (लोहरदगा). संत विनोबा भावे खेल मैदान टाटी कुडू में आयोजित सांतवां कुडू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शुरू हो गया. मुख्य अतिथि कुडू प्रखंड प्रमुख परिखा मुंडा ने कहा कि कुडू जैसे छोटे शहर मे रात्रि मे मैच कराना बड़ी बात […]

विज्ञापन

सांतवां कुडू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू

कुडू (लोहरदगा). संत विनोबा भावे खेल मैदान टाटी कुडू में आयोजित सांतवां कुडू प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता सोमवार रात्रि रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के बीच शुरू हो गया. मुख्य अतिथि कुडू प्रखंड प्रमुख परिखा मुंडा ने कहा कि कुडू जैसे छोटे शहर मे रात्रि मे मैच कराना बड़ी बात है. आयोजन समिति बधाई के पात्र हैं. कुडू प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत है इन प्रतिभाओ को उचित प्लेटफॉर्म देने की. कुडू प्रीमियर लीग कुडू के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभा को निखारने में मील का पत्थर साबित होगा. इससे पहले उदघाटन समारोह के मौके पर पहुंचे सभी अतिथियों का आयोजन समिति ने स्वागत किया. इसके बाद टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया. शुभम एंड पाटी ने अपने सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य से उदघाटन समारोह को ऐतिहासिक बना दिया.

उदघाटन मैच जंगबाज टाकू एंव सुंदरू क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. इसमे जंगबाज टाकू ने सुंदरू को हराया. इसके अलावा अन्य मैच में बिंदास कुडू ने ककरगढ़ को , केकेआर कुडू ने सिडनी सिक्सर मकांदू को, किंग कोबरा टाटी ने जिदो को, उपप्रमुख एकादश चंडू ने हुरहद को व प्रखंड प्रमुख एकादश ने प्लोटी नगर को हराया. मंच संचालन आयोजन समिति के उपसचिव अमित कुमार राज ने किया .

उदघाटन समारोह के मौके पर उपप्रमुख खालिद अंसारी, प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष राजेश प्रसाद, मुखिया अर्जुन टोप्पो, आयोजन समिति के अध्यक्ष संजय चौधरी, कलीम खान, विकास शाहदेव, कनवर लाल खान, सलीम पांडू, परमेश्वर महतो, अजय वर्मा, बादल सिंह, राजू रजक, शुभम मोदी, बिट्टू कुमार, मीडिया प्रभारी रवि कुमार, पप्पू अग्रवाल, अमित बंटू समेत आयोजन समिति के साथ- साथ कई गणमान्य मौजूद थे .

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola