पदयात्रा का निर्णय लिया गया

लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक समाहरणालय मैदान अश्विनी कुजूर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों का आयोग द्वारा लिस्ट जारी करना, आंदोलनकारियों को वर्गीकृत न करने, सभी आंदोलनकारियों का समान रूप से शीघ्र सम्मानित करने एवं पेंशनादि की मांग के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाया गया, जिसमें विनोद भगत, अश्विनी […]
लोहरदगा : झारखंड आंदोलनकारी मोरचा की बैठक समाहरणालय मैदान अश्विनी कुजूर की अध्यक्षता में हुई. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों का आयोग द्वारा लिस्ट जारी करना, आंदोलनकारियों को वर्गीकृत न करने, सभी आंदोलनकारियों का समान रूप से शीघ्र सम्मानित करने एवं पेंशनादि की मांग के लिए पांच सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल बनाया गया, जिसमें विनोद भगत, अश्विनी कुजूर, विजय कुमार विद्यार्थी, शाहिद अहमद, बंदे उरांव रखे गये.
बैठक में निर्णय लिया गया कि छह जून को समाहरणालय मैदान से आंदोलनकारियों का टीम राजभवन के लिए पदयात्रा करेगी. इस क्रम में आंदोलनकारियों द्वारा शहीदों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जायेगा. सात जून को पदयात्रा के दूसरे दिन टीम कुडू से चलेगी.
8 जून को ब्रांबे से, 9 जून को आंदोलनकारियों का टीम पदयात्रा करते राजभवन पहुंचेगी तथा अनिश्चितकालीन धरना देगी. बैठक में झारखंड आंदोलनकारियों को राजभवन पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया गया है. इसके पूर्व दो जून को समाहरणालय मैदान में आंदोलनकारी मोरचा की बैठक रखी गयी है. मौके पर विजय कुमार विद्यार्थी, साहिद अहमद, नागेंद्र प्रसाद साहू, सोमनाथ लकड़ा, ताहिर अंसारी, सोमनाथ उरांव, छेदी अंसारी, हदीश बीबी, अब्दुल सतार अंसारी, अवधेश सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




