आदिवासी समन्वय समिति ने सेमिनार का आयोजन किया
Updated at : 21 May 2017 8:33 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में स्थानीय नीति, एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट पर बीएस कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के पूर्व उपसभापति देवेंद्र नाथ चंपिया उपस्थित थे. सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों का रक्षा कवच सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन […]
विज्ञापन
लोहरदगा : आदिवासी समन्वय समिति के तत्वावधान में स्थानीय नीति, एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट पर बीएस कॉलेज में सेमिनार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधानसभा के पूर्व उपसभापति देवेंद्र नाथ चंपिया उपस्थित थे. सेमिनार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों का रक्षा कवच सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन कर रघुवर सरकार आदिवासियों की जमीन हड़पना चाहती है. इसे आदिवासी संघर्ष मोरचा बर्दाश्त नहीं करेगा. इसके लिए जन जागरण अभियान चलाकर लोगों को एक्ट में संशोधन होने से लोगों को होने वाली परेशानी से अवगत करायेगी. उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार गरीबों की चिंता न कर सिर्फ पूंजीपतियों की चिंता कर रही है.
ऐन केन प्रकारेण पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार हठधर्मिता पर उतर आयी है. मौके पर आदिवासी संघर्ष मोरचा के अध्यक्ष डॉ करमा उरांव, पूर्व विधायक देवकुमार धान, बहादुर उरांव, सघनू भगत, प्रेम शाही मुंडा, सुखदेव उरांव, लुथर कुजूर, अरविंद उरांव, राधा तिर्की, अनिल कुमार भगत, अनमोल लकड़ा, विश्वनाथ भगत, चाजरस एक्का, गोसनर कुजूर, गोपाल उरांव, मसीह कुजूर, रायमुनी उरांव, संदीप, विरेंद्र उरांव, रंथु उरांव, विनय उरांव, विनोद कुमार, अर्जुन खेरवार, बालगोविंद लोहरा, बाल मकुद लोहरा, लोलस तिर्की, संजय टोप्पो, मुकेश उरांव, राजमुनी, बिरसा उरांव, अमित उरांव, पोखराज लोहरा, वीना टोप्पो, बहलेन बाड़ा, विनोद महली, राजेश भगत, रानी देवी, संदीप कुजूर, सुशील उरांव, बिहारी भगत, सुखू उरांव, सुकरा उरांव, मंगरा उरांव, पंडित उरांव, सुलेश्वर, पहियस एक्का, ममता, बिरसी, सुखदेव, प्रमोद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




