प्रेम प्रसंग में गांव वालों ने युवक को सुनायी मौत की सजा, फिर पेड़ से बांधकर पीटा, मौत

Updated at : 18 May 2017 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग में गांव वालों ने युवक को सुनायी मौत की सजा, फिर पेड़ से बांधकर पीटा, मौत

लोहरदगा : लोहरदगा में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक बैठक कर एक युवक को मौत की सजा दे दी. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार गांव की है, जबकि मृतक सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी टंगराटोली गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि एकागुड़ी टंगरा टोली गांव निवासी गोपाल महतो के पुत्र […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा में गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने एक बैठक कर एक युवक को मौत की सजा दे दी. घटना सेन्हा थाना क्षेत्र के तोड़ार गांव की है, जबकि मृतक सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी टंगराटोली गांव का रहने वाला है. बताया जाता है कि एकागुड़ी टंगरा टोली गांव निवासी गोपाल महतो के पुत्र सुमन महतोका तोड़ार गांव की रहने वाली युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. बुधवार की रात सुमन लोहरदगा शंख महोत्सव में कार्यक्रम देख कर लौटा था, कहा जाता है कि सुमन ने तोड़ार गांव पहुंच कर कई बार अपनी प्रेमिका के घर में घुसने का प्रयास किया. ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो सुमन भाग गया.

इसके बाद गुरुवार की सुबह तोड़ार गांव के ग्रामीणों को सुमन और गांव की लड़की के प्रेम प्रसंग की जानकारी हुई तो सुमन को तोड़ार गांव के 20-25 ग्रामीण उसके घर उठा कर तोड़ार ले गए. जहां सुमन को मौत की सजाग्रामीणों ने बैठक कर सुनाई. जहां पेड़ से बांध कर युवक की बुरी तरह सेपिटाई की. इसी बीच सेन्हा थाना पुलिस और परिजनों को मामले की जानकारी हुई. पुलिस और परिजनों ने गांव पहुंच कर युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ा कर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान सुमन की मौत होगयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola