स्वच्छता के लिए डीसी को सीएम ने सम्मानित किया
Updated at : 05 May 2017 11:51 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : जिले में स्वच्छ भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिले के उपायुक्त विनोद कुमार को सम्मानित किया. लोहरदगा जिला में प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कप एवं गड्ढा खोदो अभियान चला कर बड़े पैमाने पर शौचालय का निर्माण कराया था. डीसी ने मार्निंग […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : जिले में स्वच्छ भारत अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जिले के उपायुक्त विनोद कुमार को सम्मानित किया. लोहरदगा जिला में प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता कप एवं गड्ढा खोदो अभियान चला कर बड़े पैमाने पर शौचालय का निर्माण कराया था. डीसी ने मार्निंग फॉलो अप के माध्यम से अहले सुबह गांव में जाकर लोटा लेकर खुले में शौच जाने वाले लोगों को घर में शौचालय निर्माण कराने तथा उसका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया था. इसका भी साकारात्मक परिणाम सामने आया था. डीसी द्वारा पेयजल स्वच्छता विभाग एवं अन्य विभागों के साथ बैठक कर पूरे जिले को खुले में शौच से मुक्त करने के लिए एक मुहिम चलायी गयी. इसमें समाज के तमाम वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गयी थी.
जनप्रतिनिधियों को भी इसमें शामिल किया गया था. सभी के सामूहिक प्रयास के बदौलत लोहरदगा जिला खुले में शौचमुक्त जिला बनने से मात्र दो कदम दूर है. जिला प्रशासन ने स्वच्छ भारत मिशन को प्राथमिकता सूची में रखा है और प्रतिदिन शौचालय निर्माण की स्थिति की समीक्षा की जा रही है. इसके लिए कंट्रोल रूम भी बनाया गया है जो निरंतर कार्य कर रहा है.
जिले में नये प्रयोग एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने में जिला प्रशासन द्वारा जो प्रयास किये गये थे उसके लिए मुख्यमंत्री ने उपायुक्त विनोद कुमार की तारीफ भी की. स्वच्छ झारखंड अवार्ड देते हुए मुख्यमंत्री ने उपायुक्त से कहा कि और बेहतर कार्य करें और लोहरदगा जिला को खुले में शौचमुक्त जिला बनायें. मौके पर पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, मुख्य सचिव राजबाला वर्मा, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता रेयाज आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




