दुर्घटना में अधेड़ की मौत

Updated at : 05 May 2017 9:32 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में अधेड़ की मौत

कुड़ू(लोहरदगा). कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर राधिका मेडिकल के समीप गुरुवार की सुबह मोटरसाइकिल की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. रांची रिम्स ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक कुड़ू थाना क्षेत्र के सुंदरू निवासी मुसतफा राय पैदल कुड़ू बाजार की तरफ आ रहे थे. […]

विज्ञापन
कुड़ू(लोहरदगा). कुड़ू-लोहरदगा मुख्य पथ पर राधिका मेडिकल के समीप गुरुवार की सुबह मोटरसाइकिल की ठोकर से एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. रांची रिम्स ले जाने के क्रम में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक कुड़ू थाना क्षेत्र के सुंदरू निवासी मुसतफा राय पैदल कुड़ू बाजार की तरफ आ रहे थे. लोहरदगा की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल ने पीछे से उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. ग्रामीणों ने घायल को कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां से रांची रिम्स भेजे जाने के दौरान रास्ते में अधेड़ की मौत हो गयी. समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना कुड़ू पुलिस को नहीं दी गयी थी.
बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया गया था. उसी ने घायल को रांची ले जाने में मदद की. दोपहर बाद हुई दूसरी सड़क दुर्घटना में टेंपो पलटने से पांच सवार घायल हो गये. घटना इंदिरा गांधी चौक के समीप हुई. घायलों में ब्रजेश सिंह (सुकुरहुटू), भरत साहू (कुड़ू) एंव रजनी खोया (रांची) का इलाज कुड़ू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया. घायल रांची निवासी रजनी खोया को रांची रिम्स रेफर किया गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola