ePaper

लोहरदगा : एंटी नक्सल ऑपरेशन में एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Updated at : 04 May 2017 10:08 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा :  एंटी नक्सल ऑपरेशन में एके-47 समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

लोहरदगा : सुरक्षा बलों ने झारखंड के लोहरदगा जिले में एक नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज एक दर्जन से अधिक हथियार एवं 3,000 गोलियों का जखीरा जब्त किया. अधिकारियों ने बताया कि जिले में सीआरपीएफ एवं पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत एक लाइट मशीन गन (एलएमजी), अमेरिका में निर्मित एक अर्द्ध-स्वचालित राइफल, […]

विज्ञापन

लोहरदगा : सुरक्षा बलों ने झारखंड के लोहरदगा जिले में एक नक्सल विरोधी अभियान के तहत आज एक दर्जन से अधिक हथियार एवं 3,000 गोलियों का जखीरा जब्त किया. अधिकारियों ने बताया कि जिले में सीआरपीएफ एवं पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत एक लाइट मशीन गन (एलएमजी), अमेरिका में निर्मित एक अर्द्ध-स्वचालित राइफल, एक एके 47, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), तीन इंसास राइफलें, छह अन्य बंदूकें और संचार के कुछ यंत्र एक ठिकाने से बरामद किएहैं.


http://www.prabhatkhabar.com/news/ranchi/story/981658.html

उन्होंने बताया कि दल ने 3,000 गोलियां भी जब्त की हैं. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 158वीं बटालियन और जिला पुलिस यह अभियान चला रही हैं जो अभी जारी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola