दो घंटे के अंदर हुई ससुर-बहू की मौत

Updated at : 04 May 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
दो घंटे के अंदर हुई ससुर-बहू की मौत

कैरो-लोहरदगा़ : उत्तका गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत एक ही दिन हो गयी. उत्तका गांव निवासी 48 वर्षीय रामबली महली की पत्नी दुखमनी देवी की मौत लू लगने के कारण दस्त और बुखार से हो गयी. इसके दो घंटे बाद दुखमनी देवी के ससुर 70 वर्षीय दगुआ महली की भी […]

विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा़ : उत्तका गांव में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत एक ही दिन हो गयी. उत्तका गांव निवासी 48 वर्षीय रामबली महली की पत्नी दुखमनी देवी की मौत लू लगने के कारण दस्त और बुखार से हो गयी. इसके दो घंटे बाद दुखमनी देवी के ससुर 70 वर्षीय दगुआ महली की भी मौत हो गयी. दगुआ महली लंबे समय से बीमार थे. बताया जाता है कि दुखमनी देवी को लू लगने की शिकायत दो-तीन दिन से थी. अत्यंत गरीब परिवार के सदस्य होने के कारण रामबली महली अपनी पत्नी का इलाज नहीं करा सकें जिससे उसकी मौत हो गयी.
कैरो में अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र होने के बावजूद डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण यहां मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है. छोटी-मोटी बीमारी में भी लोगों को गांव से बाहर इलाज के लिए ले जाना पड़ता है. अत्यधिक गरीबी के कारण महिला का इलाज नहीं हो सका और मौत हो गयी. महिला को तीन पुत्री है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola