भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है : ओमप्रकाश

Updated at : 04 May 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है : ओमप्रकाश

लोहरदगा़ : भारतीय जनता पार्टी की बैठक राजमोहन राम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी की बैठक हो कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए. हमारी सरकार पूरे देश में […]

विज्ञापन
लोहरदगा़ : भारतीय जनता पार्टी की बैठक राजमोहन राम की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में हुई. मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है. उन्होंने कहा कि जब भी पार्टी की बैठक हो कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए. हमारी सरकार पूरे देश में अच्छे ढंग से कार्य कर रही है.
हम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर हैं. उन्होंने कहा कि अागामी पांच मई को भंडरा मंडल कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने राष्ट्रीय महामंत्री सरोज पांडेय पहुंचेगी. सात मई को जिला भाजपा कार्यसमिति की बैठक शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में होगी़ इसमें जिला समिति के पदाधिकारी, मंडल भाजपा के पदाधिकारी, सभी मोरचा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला बीस सूत्री समिति के सदस्य, बीस सूत्री समिति के निगरानी एवं अनुश्रवण समिति सदस्य, जिला निगरानी सतर्कता समिति खाद्य आपूर्ति, जिला उपभोक्ता परिषद के सदस्य, केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे. मौके पर जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा कि बूथ कमेटी का गठन, आजीवन सहयोग निधि कोष, पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण कराना है.
मौके पर बालकृष्णा सिंह, पंकज गुप्ता, नवीन कुमार टिंकू, समेला भगत, कलावती देवी, सरिता देवी, सरोज प्रजापति, ओम कांस्यकार, राजेश महतो, राजू शर्मा, राजेश कुमार, सुकुल राम, मुकेश साहू, राम किशोर शुक्ला, अनिल उरांव, वृजमनी उरांव, बबलू कुरैशी, कैलाश साहू, बजरंग उरांव, कामेश्वर सिंह, युसूफ अंसारी, तजमूल अंसारी, धनेश्वर पांडेय, नीरज नलिन सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola