शिक्षा का अधिकार मिले

Published at :11 Mar 2014 4:17 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा का अधिकार मिले

सेन्हा/लोहरदगा : महिला विकास मंडल सेन्हा के तत्वावधान में अरू स्कूल मैदान में द्वितीय महिला मंडल अधिवेशन का आयोजन किया गया. जिसमें पूरे प्रखंड के 11 कलस्टर के 190 महिला मंडल के लगभग 2000 महिलाओं में भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिप अध्यक्ष जयवन्ती कुमारी भगत, जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव, जिप सदस्य कलावती देवी द्वारा […]

विज्ञापन

सेन्हा/लोहरदगा : महिला विकास मंडल सेन्हा के तत्वावधान में अरू स्कूल मैदान में द्वितीय महिला मंडल अधिवेशन का आयोजन किया गया. जिसमें पूरे प्रखंड के 11 कलस्टर के 190 महिला मंडल के लगभग 2000 महिलाओं में भाग लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिप अध्यक्ष जयवन्ती कुमारी भगत, जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव, जिप सदस्य कलावती देवी द्वारा दीप जला कर किया गया.

इसके पूर्व महिला मंडल की महिलाओं द्वारा लोक नृत्य कर एवं बुके देकर तथा बैच लगा कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में कई महिला मंडलों द्वारा नाटक के माध्यम से रोजगार, शिक्षा, महिला मंडल से होने वाली लाभ, गांव की समस्या की समाधान करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम में महिला विकास मंडल की प्रमिला उरांव ने बताया कि इस वर्ष महिला विकास मंडल सेन्हा का निबंधन हुआ है. एवं राष्ट्रीय आजीविका मिशन को सेन्हा में लागू करने को लेकर प्रदान एवं जेएसएफएलपीएस से करार किया गया है.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलावती देवी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार हमें पूरी तरह मिलनी चाहिए. शिक्षा के बिना योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती. उन्होंने कहा कि महिलाएं विकास की पहिया है. महिलाएं पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिला कर चलती हैं. महिलाएं सूचना अधिकार का प्रयोग करें. वर्तमान में महिला मंडल की माध्यम से सारी जानकारियां दी जाती है. मौके पर उप प्रमुख रामचन्द्र भगत, मुखिया प्रकाश उरांव, हर्षनाथ महतो, अजय साहु, सिरोमनी पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola