किड्स वे स्कूल पतराटोली में स्वास्थ्य शिविर

Updated at : 10 Apr 2017 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
किड्स वे स्कूल पतराटोली में स्वास्थ्य शिविर

लोहरदगा : किड्स वे स्कूल पतराटोली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में नि:शुल्क रक्त, मधुमेह एवं हेमोग्लोबीन की जांच डॉ गणेश प्रसाद की उपस्थिति में की गयी. शिविर में लगभग 150 मरीजों की जांच की गयी. मौके पर डॉ गणेश प्रसाद ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोगों को नियमित […]

विज्ञापन

लोहरदगा : किड्स वे स्कूल पतराटोली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर में नि:शुल्क रक्त, मधुमेह एवं हेमोग्लोबीन की जांच डॉ गणेश प्रसाद की उपस्थिति में की गयी. शिविर में लगभग 150 मरीजों की जांच की गयी. मौके पर डॉ गणेश प्रसाद ने उपस्थित लोगों से कहा कि लोगों को नियमित जांच कराना चाहिए. आवश्यकता पड़े, तो दवा का सेवन डॉक्टरों की सलाह से ही करें. बगैर डॉक्टरी सलाह के दवा न खायें. शिविर के सफल संचालन में शुभेंदु डे,

अनुप कुमार भगत, विनिता कुमारी, सरिता कुमारी, रोहित नायक, स्कूल की प्रिंसिपल मौसमी नायर की मुख्य भूमिका रही. मौके पर कुमुद पाठक, चंद्रभूषण मिश्रा, व्यासदेव, संजीवनी, प्रमिला देवी, नूतन देवी, बसंती, रितेश, स्निग्धा नायर सहित बड़ी संख्या में मरीज मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola