घर में लगी आग, मशक्कत से पाया गया काबू
Updated at : 07 Apr 2017 8:44 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अजय उद्यान के सामने सुखदेव मुनी के आवास में गुरुवार की दोपहर ढाई बजे आग लग गयी. आग लगने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गयी. सूचना पाते ही फायर […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के अजय उद्यान के सामने सुखदेव मुनी के आवास में गुरुवार की दोपहर ढाई बजे आग लग गयी. आग लगने की सूचना जैसे ही लोगों को मिली, लोग मदद के लिए दौड़ पड़े. इसकी सूचना उपायुक्त कार्यालय के माध्यम से फायर ब्रिगेड कर्मियों को दी गयी.
सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड कर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाया. इस अगलगी की घटना में घर के पीछे रखे पुराने टायर सहित अन्य सामान जल गये, इसमें लगभग डेढ़ लाख रुपये की नुकसान की बात कही जा रही है. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि दूर से लोगों को नजर आ रही थी. पूरा इलाका धुआं से भर गया था. आग बुझाने लगे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. तमाम लोगों एवं फायर ब्रिगेड कर्मी के सहयोग से आग पर काबू पा लिया गया. घटना की सूचना मिलने के बाद लोहरदगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया. घटना में किसी तरह की जानमाल की नुकसान नहीं हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




