लोहरदगा में उग्रवादियों ने फूंक दी ट्रैक्टर और जेसीबी
Updated at : 02 Apr 2017 2:43 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : लेवी नहीं मिलने से नाराज भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने पेशरार लावापानी पथ निर्माण के कार्य में लगे जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. इस पथ का निर्माण पलामू के ठेकेदार राजेश गुप्ता करा रहे हैं. उग्रवादियों ने इनसे कई बार लेवी की मांग की थी. बगड़ू थाना […]
विज्ञापन
लोहरदगा : लेवी नहीं मिलने से नाराज भाकपा माओवादी के उग्रवादियों ने पेशरार लावापानी पथ निर्माण के कार्य में लगे जेसीबी मशीन और एक ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया. इस पथ का निर्माण पलामू के ठेकेदार राजेश गुप्ता करा रहे हैं. उग्रवादियों ने इनसे कई बार लेवी की मांग की थी. बगड़ू थाना क्षेत्र के लेबान गांव में उग्रवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया.
पहले धमकाया फिर फूंक दी गाड़ियां : जानकारी के अनुसार, रविंद्र गंझू दस्ते के 10 से 15 हथियारबंद उग्रवादी साइट पर पहुंचे. उन्होंने वहां लोगों को धमकाते हुए कहा, काम बंद करो. इसके बाद दोनों वाहनों में आग लगा दी. इस घटना के बाद पुलिस ने छापामारी अभियान शुरू कर दिया है. एसपी कार्तिक एस ने बताया कि इस इलाके से उग्रवादियों को खदेड़ दिया गया है. उसी बौखलाहट में ऐसे कार्यों को उग्रवादी अंजाम दे रहे हैं. उग्रवादियों के पास अब न कोई नीति रह गयी है और न कोई सिद्धांत बचा है. शीघ्र ही इन उग्रवादियों को पकड़ लिया जायेगा.
रविंद्र गंझू के दस्ते ने दिया घटना को अंजाम
बगड़ू थाना क्षेत्र के लेबान गांव में घटना को दिया अंजाम
पेशरार लावापानी पथ िनर्माण कार्य में लगे थे वाहन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




