लाभुकों में से बने चार के शौचालय

Updated at : 01 Apr 2017 12:51 AM (IST)
विज्ञापन
लाभुकों में से बने चार के शौचालय

दस लाभुकों के शौचालय का काम अधूरा पड़ा है निर्मित शौचालय के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा नहीं कुड़ू (लोहरदगा) : उपायुक्त विनोद कुमार लोहरदगा जिले को बाहरी शौच से मुक्त कराने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे है. साथ ही जिले के सात प्रखंडों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनने वाले शौचालय की […]

विज्ञापन
दस लाभुकों के शौचालय का काम अधूरा पड़ा है
निर्मित शौचालय के उपयोगिता प्रमाण पत्र भी जमा नहीं
कुड़ू (लोहरदगा) : उपायुक्त विनोद कुमार लोहरदगा जिले को बाहरी शौच से मुक्त कराने को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे है. साथ ही जिले के सात प्रखंडों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत बनने वाले शौचालय की पूरी निगरानी कर रहे हैं. प्रखंड के बड़मारा गांव का हाल ठीक उनकी सोच से विपरीत है.
बड़मारा गांव के नोडल पदाधिकारी पीएचइडी के कनीय अभियंता सचित्र मोहन झा को गांव में शौचालय निर्माण की जिम्मेवारी विभाग के तरफ से दी गई थी. इनमें 14 लाभुकों का शौचालय निर्माण कराया जाना था . लगभग पांच माह पहले काम शुरू कराया गया था. वर्तमान हालत यह है कि चार लाभुकों के शौचालय बने हैं. बाकी के दस लाभुकों में कही शौचालय टंकी अधूरा है तो कहीं दरवाजा नहीं लगा है. इन लाभुकों के शौचालय अधूरे पड़े हैं.
कुड़ू बीडीओ संतोष कुमार द्वारा मामले की जांच कराये जाने पर इस बात का पता चला सका. इस मामले पर डीसी ने कनीय अभियंता को फटकार लगाई थी. बताया जाता है कि 14 शौचालय निर्माण के लिए कनीय अभियंता को राशि दी गई थी. इसी बीच कनीय अभियंता का कुड़ू से तबादला हो गया. बताया जाता है कि इस मद में आवंटित राशि की निकासी भी हो चुकी है, लेकिन एमआइएस नहीं कराया गया है. बनाये गये शौचालय के उपयोगिता प्रमाण पत्र जमा नहीं किया गया है. कुड़ू बीडीओ ने बताया कि प्रखंड में लक्ष्य के अनुरूप लगभग शौचालय का निर्माण हो चुका है.
जब तक बड़मारा में काम पुरा नहीं हो जाता और सभी का एमआइएस नहीं हो जाता है, कैसे कुड़ू प्रखंड को ओडीएफ घोषित करें. वहीं कनीय अभियंता सचित्र मोहन झा ने कहा कि बड़मारा में जलसहिया के साथ मिलकर काम कराया जा रहा था. सभी को पैसा दे दिया गया था लेकिन काम पूरा नहीं किया गया. काम शुरू कराने के लिए दोबारा पैसा दिया गया है. एक सप्ताह में काम पुरा करते हुए एमआइएस करा दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola