अवैध कब्जे से जमीन को कराया मुक्त

Updated at : 04 Mar 2017 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
अवैध कब्जे से जमीन को कराया मुक्त

कुड़ू : प्रखंड के कुड़ू पंचायत के नावाटोली में दूसरे की जमीन पर अवैध रूप से घर बना कर रह रहे ग्रामीण को जमीन खाली करने के लिए कोर्ट व पुलिस ने कई बार सूचना भेजा, लेकिन जमीन खाली नहीं की गयी. इसके बाद कुड़ू सीओ के आदेश पर गठित टीम ने शुक्रवार को अवैध […]

विज्ञापन

कुड़ू : प्रखंड के कुड़ू पंचायत के नावाटोली में दूसरे की जमीन पर अवैध रूप से घर बना कर रह रहे ग्रामीण को जमीन खाली करने के लिए कोर्ट व पुलिस ने कई बार सूचना भेजा, लेकिन जमीन खाली नहीं की गयी. इसके बाद कुड़ू सीओ के आदेश पर गठित टीम ने शुक्रवार को अवैध कब्जे वाली जमीन को खाली कराते हुए घर में रखा सारा सामान बाहर कर मकान में ताला लगा दिया गया. बताया जाता है कि कुड़ू थाना क्षेत्र के दोबा गांव निवासी माधो उरांव का कुड़ू नावाटोली में दो जगहों पर लगभग एक एकड 53 डिसमिल जमीन थी. जमीन में सोहराई उरांव व नागेंद्र उरांव ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था. माधो उरांव ने बताया कि इस जमीन को उसके परदादा ने खरीदा था.

जमीन में दखलदिहानी के लिए वर्ष 1990 में न्यायालय में कंप्लेन केस किया. 26 साल तक केस लड़ने के बाद मुझे न्यालय से इंसाफ मिला एवं जमीन पर कब्जा दिलाने का आदेश नयायालय द्वारा दिया गया. वर्ष 2016 में कुड़ू अंचल एवं कुड़ू पुलिस ने दोनों जमीन पर कब्जा दिलाते हुए झंडा गड़वा दिये, लेकिन मेरी जमीन पर कब्जा करने वाले ने झंडे को फेंक दिया. थक हार कर फिर न्यायालय की शरण में गया. न्यायालय से आदेश मिलने के बाद शुक्रवार को नावाटोली गांव में लगभग 73 डिसमिल जमीन पर अवैध रूप से मकान बना कर रह रहे मकान को खाली कराया गया. इस क्रम मेंं पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा. साथ ही मंगलबाजार के समीप खेती की जमीन लगभग 82 डिसमिल जमीन को भी खाली करा दिया गया है.

इधर, वर्तमान मकान में रह रहे गौरी शंकर उरांव के पुत्र कौशल उरांव का कहना है कि मुझे कोई जानकारी नहीं है ना ही मुझे कोई नोटिस मिला है. मेरे घर में रखा सारा सामान हटा दिया गया है. अवैध कब्जा खाली कराने के समय जमीन मालिक माधो उरांव समेत कुड़ू अंचल के अंचल निरीक्षक संजय कुमार, कुड़ू थाना के सोना राम कोडा समेत कई मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola