बैठक में विकास योजना की समीक्षा

Updated at : 01 Mar 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन
बैठक में विकास योजना की समीक्षा

कैरो-लोहरदगा. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मुन्नी उरांव की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायत के मुखिया, जनसेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे. इसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. शौचालय निर्माण, डोभा निर्माण व प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना की समीक्षा के पश्चात प्रधानमंत्री आवास […]

विज्ञापन
कैरो-लोहरदगा. प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मुन्नी उरांव की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक हुई. बैठक में पंचायत समिति सदस्य, सभी पंचायत के मुखिया, जनसेवक व रोजगार सेवक उपस्थित थे. इसमें विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गयी. शौचालय निर्माण, डोभा निर्माण व प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना की समीक्षा के पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों को पहली किस्त का चेक देकर काम चालू कराने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि जिन गांवों में शौचालय निर्माण का कार्य पूरा नहीं हुआ है, उसे जल्द पूरा करें.
समीक्षा के क्रम में कहा गया कि 14वें वित्त आयोग से प्राप्त राशि से किन-किन योजनाओं को स्वीकृति दी गयी और उसकी अद्यतन स्थिति क्या है, इसकी जानकारी अगली बैठक में दें. बैठक में पंचायत समिति सदस्य शरत कुमार विधार्थी ने कहा कि डोभा निर्माण एवं सिंचाई कूप निर्माण के लिए सही स्थानों का चयन कर काम शुरू करें, ताकि योजना का लाभ लोगों को मिल सके. बीडीओ सीमा दीपिका टोप्पो ने आवास योजना के लाभुकों को पुराने घर का फोटो एवं अपना कागजात जमा करने का निर्देश दिया. मौके पर उप प्रमुख दिलीप सिंह, बीपीआरओ सुनील चंद्र कुंवर, मुखिया गौतरी देवी, करमचंद भगत, विजय एक्का, सूरजमनी भगताइन, दुर्गा भगत, नंदा भगत, रेयाजउद्दीन मिरदाहा, डॉ राकेश कुमार, विजय भारती, परवेज अख्तर व प्रमोद पंडा सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola