अब जमीर न बेच दे सरकार : सुखदेव भगत
Updated at : 23 Feb 2017 8:40 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत ने कहा है कि रघुवर सरकार ने शराब बेचने को लेकर जिस तरह का निर्णय लिया है, वह राज्य के लिए चिंता का विषय है. सरकार ने जिस तरह से सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन किया है और जमीन बेच रही है, शराब […]
विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत ने कहा है कि रघुवर सरकार ने शराब बेचने को लेकर जिस तरह का निर्णय लिया है, वह राज्य के लिए चिंता का विषय है. सरकार ने जिस तरह से सीएनटी, एसपीटी एक्ट में संशोधन किया है और जमीन बेच रही है, शराब बेच रही है, ऐसा न हो कि झारखंड सरकार यहां की जमीर बेच दे.
सरकार बहुमत की अहंकार में डूबी है. सरकार जिस प्रकार निर्णय ले रही है, निश्चित रूप से पूरे झारखंड का माहौल खराब करने का प्रयास किया जा रहा है. सरकार बहुमत का मतलब अहंकार न दिखाये. विधायक श्री भगत ने रघुवर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि विकास के नाम पर कब तक धोखाधड़ी होता रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




