रिश्वत लेते कुड़ू थाना के एएसआइ गिरफ्तार

Updated at : 23 Feb 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन
रिश्वत लेते कुड़ू थाना के एएसआइ गिरफ्तार

कुड़ू ( लोहरदगा) : कुड़ू थाना के एएसआइ सेबियन सुरीन को एसीबी की टीम ने बुधवार को शिकायतकर्ता से घूस लेते रंगेहाथ पकड़े. एसीबी के डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जीमा गांव निवासी अब्दुल रसीद के पुत्र की मोटरसाइकिल तीन माह पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी . मोटरसाइकिल को रिलीज कराने के लिए एनओसी […]

विज्ञापन

कुड़ू ( लोहरदगा) : कुड़ू थाना के एएसआइ सेबियन सुरीन को एसीबी की टीम ने बुधवार को शिकायतकर्ता से घूस लेते रंगेहाथ पकड़े. एसीबी के डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि जीमा गांव निवासी अब्दुल रसीद के पुत्र की मोटरसाइकिल तीन माह पहले दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी . मोटरसाइकिल को रिलीज कराने के लिए एनओसी भेजने के नाम पर एएसआइ सुरीन ने दस हजार रुपये रिश्वत मांगी थी . इसकी सूचना अब्दुल रसीद ने रांची एसीबी को दी . बुधवार को शिकायतकर्ता अब्दुल रसीद ने एएसआइ को पैसा लेने के लिए जीमा चौक बुलाया. जैसे ही एएसआइ ने केमिकल लगे नोट लिया, एसीबी की टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola