होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ धरना प्रदर्शन
Updated at : 14 Feb 2017 2:04 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : होल्डिंग टैक्स में हुई वृद्धि के खिलाफ आजसू पार्टी के तत्वावधान में समाहरणालय मैदान में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. जिला प्रवक्ता कंवलजीत सिंह ने कहा कि कर तो लगना चाहिए, लेकिन जजिया कर नहीं. गरीब जनता के साथ सरकार अन्याय कर रही है. सूरज अग्रवाल ने कहा कि होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस […]
विज्ञापन
लोहरदगा : होल्डिंग टैक्स में हुई वृद्धि के खिलाफ आजसू पार्टी के तत्वावधान में समाहरणालय मैदान में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया गया. जिला प्रवक्ता कंवलजीत सिंह ने कहा कि कर तो लगना चाहिए, लेकिन जजिया कर नहीं. गरीब जनता के साथ सरकार अन्याय कर रही है.
सूरज अग्रवाल ने कहा कि होल्डिंग टैक्स वृद्धि वापस नहीं हुआ, तो आंदोलन किया जायेगा. लाल गुडू ने कहा कि महानगर के बराबर लोहरदगा में टैक्स लगाना उचित नहीं है. धरना को वार्ड पार्षद सज्जाद खान, वार्ड पार्षद अविनाश कौर, महेंद्र महतो, जगेश्वर भगत, अंजु देवी, अनिता साहू, जयचंद कुजूर, जहांगीर आलम, मीर आरिफ, राजू गुप्ता व शाहिद अंसारी ने भी संबोधित किया. धरना की अध्यक्षता विश्वनाथ उरांव ने की.
संचालन दिलीप साहू, धन्यवाद ज्ञापन साजिद अंसारी ने किया. धरना के पश्चात उपायुक्त को 19 सूत्री मांग पत्र सौंपा गया. मौके पर परमेेश्वर महतो, महबूब अंसारी, सत्येंद्र शर्मा, रंजन सिंह, जहांआरा बेगम, अरविंद यादव, संजय कुजूर, अरविंद उरांव, गफुर अंसारी, मजहर मिरदाहा, मो मुबारक, शमीम अंसारी, मालती टोप्पो, रानी देवी, सुनिता देवी, सुनामी टोप्पो, सरोज उरांव, विनोद सिंह मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




