मध्याह्न् भोजन किसी भी हालत में बंद न हो

गुमला : स्थानीय एसएस प्लस टू उवि गुमला के सभागार में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता डिप्टी डीएसइ देवेंद्र कुमार राय ने की. बैठक में मध्याह्न् भोजन की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में मध्याह्न् भोजन की स्थिति, राशि की उपलब्धता की जानकारी ली गयी. डिप्टी डीएसइ ने […]
गुमला : स्थानीय एसएस प्लस टू उवि गुमला के सभागार में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों की मासिक समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता डिप्टी डीएसइ देवेंद्र कुमार राय ने की. बैठक में मध्याह्न् भोजन की प्रखंडवार समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में मध्याह्न् भोजन की स्थिति, राशि की उपलब्धता की जानकारी ली गयी.
डिप्टी डीएसइ ने उपस्थित बीइइओ को निर्देश दिया कि किसी भी स्थिति में किसी विद्यालय में मध्याह्न् भोजन बंद नहीं होना चाहिए. राशि की उपलब्धता नहीं होने पर संबंधित बीइइओ को राशि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में संबंधित प्रखंडों में चल रहे असैनिक निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी. प्रखंड के संबंधित जेइ निर्माण की स्थिति की फोटोग्राफी व बंद होने के कारणों का रिपोर्ट बना कर जमा करें.
श्री राय ने निर्देश दिया कि अगर मद की वजह से कार्य बंद है तो उसके लिए जिला से मिल कर किसी मद से कार्य को पूर्ण कराया जायेगा. बैठक में विद्यालय निरीक्षण को प्रभावी बनाने के लिए रिमेडियल कक्षा संचालित करने का निर्देश दिया गया. सभी विद्यालय के प्रधानाध्यापक 9 :30 बजे विद्यालय खोल कर साफ-सफाई करा कर प्रार्थना करायेंगे. प्रात: 10 बजे से 4 बजे तक नियमित कक्षाएं संचालित करेगें. मौके पर बीइइओ समीर कुमार मल्लिक, माला कुमारी, राम बिलास महतो, अजय मिश्र, कृष्ण वल्लभ शाह आदि बीइइओ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




