सरना जनाक्रोश महारैली 12 को रांची में

लोहरदगा : झखरा कुम्बा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की बैठक सोमदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 फरवरी 2014 को मोरहाबादी मैदान में होने वाली सरना जनाक्रोश महारैली में लोहरदगा जिला से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गयी. कुडू से लगभग […]
लोहरदगा : झखरा कुम्बा में राजी पड़हा सरना प्रार्थना सभा जिला समिति की बैठक सोमदेव उरांव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 12 फरवरी 2014 को मोरहाबादी मैदान में होने वाली सरना जनाक्रोश महारैली में लोहरदगा जिला से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने हेतु विस्तृत रूप से चर्चा की गयी.
कुडू से लगभग 8-10 हजार, सेन्हा प्रखंड से लगभग 10 हजार, किस्को प्रखंड से 5 हजार, कैरो प्रखंड से लगभग 3 हजार, भंडरा प्रखंड से लगभग 10 हजार, पेशरार प्रखंड से लगभग 3 हजार एवं लोहरदगा प्रखंड से लगभग 11 हजार संख्या में लोग मोरहाबादी मैदान में जायेंगे. बैठक में जिला संरक्षक प्रकाश उरांव, प्रदेश सलाहकार जलेश्वर उरांव, कार्यकारी अध्यक्ष बिरसा उरांव, फूलचन्द उरांव, गौतम उरांव, बालमुनी उरांव, फूलदेव भगत, मतला उरांव, महेश्वर उरांव, सीमा उरांव, कमलेश पाहन आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




