हथियार के साथ दो गिरफ्तार

Updated at : 26 Sep 2016 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ दो गिरफ्तार

एसडीपीअो को मिली थी गुप्त सूचना टीम बना कर अपराधियों को पकड़ा गया लोहरदगा. कुडू पुलिस ने लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी महावीर लोहरा, सूरज कुमार को पिस्ताैल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों को लोहरदगा जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने पत्रकारों को […]

विज्ञापन

एसडीपीअो को मिली थी गुप्त सूचना

टीम बना कर अपराधियों को पकड़ा गया

लोहरदगा. कुडू पुलिस ने लातेहार जिला के चंदवा थाना क्षेत्र के हिसरी गांव निवासी महावीर लोहरा, सूरज कुमार को पिस्ताैल एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों को लोहरदगा जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कुड़ू थाना क्षेत्र के चांपी में जिउतिया के अवसर पर लगनेवाले मेले में अपराधिक घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से कुछ अपराधी हथियार के साथ चंदवा की ओर से आने वाले हैं. गुप्त सूचना के आधार पर एसडीपीओ ने कुड़ू थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू के नेतृत्व में टीम गठित कर अपराधियों को पकड़ने का निदेश दिया. गठित टीम ने चांपी चंदवा मुख्य पथ पर शक के आधार पर दो लोगों की तलाशी ली.

अपराधियों के पास एक पिस्तौल एवं 315 बोर की गोली बरामद किये गये. छापामारी दल में थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू, ब्रह्मानंद कुमार, सचिन सौरभ, संदीप उरांव, जितेंद्र मांझी एवं विशेष छापामारी दल के सदस्य शामिल थे. अभियुक्तों पर कुड़ू थाना में मामला दर्ज किया गया है. मौके पर थाना प्रभारी सुधीर प्रसाद साहू मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola