ईदगाह में ईद की नमाज नौ बजे
Updated at : 07 Jul 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : जिले में ईद की तैयारी पूरी कर ली गयी है. ईदगाह में ईद की पहली नमाज सुबह नौ बजे पढ़ी जायेगी. अंजुमन इस्लामिया के सेकेटरी हाजी सज्जाद खान के अनुसार, ईदगाह में पहली जमात की नमाज के बाद दूसरी जमात की नमाज जामा मसजिद और मसजिद-ए-बेलाल को छोड़ कर सभी मसजिद में 9.15 […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : जिले में ईद की तैयारी पूरी कर ली गयी है. ईदगाह में ईद की पहली नमाज सुबह नौ बजे पढ़ी जायेगी. अंजुमन इस्लामिया के सेकेटरी हाजी सज्जाद खान के अनुसार, ईदगाह में पहली जमात की नमाज के बाद दूसरी जमात की नमाज जामा मसजिद और मसजिद-ए-बेलाल को छोड़ कर सभी मसजिद में 9.15 बजे पढ़ी जायेगी. ईद की तीसरी जमात की नमाज जामा मसजिद और मसजिद-ए-बेलाल में 9.30 पढ़ी जायेगी. इधर, ईद को लेकर मुसलिम धर्मावलंबियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है. लोगों ने देर रात तक खरीदारी की. कपड़ा की दुकानों के अलावा सेवई , मेवा, खजूर, इत्र की दुकानों पर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




