हथियार, सलवार-शूट समेत कई सामान मिले

Updated at : 09 Jun 2016 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार, सलवार-शूट समेत कई सामान मिले

छापामारी. पेशरार सहित कई क्षेत्रों में पुलिस को मिली सफलता लोहरदगा : पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस के नेतृत्व में जिले के उग्रवाद प्रभावित पहाड़ी एवं दुर्गम इलाकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पेशरार प्रखंड क्षेत्र के गांवों में पुलिस को फंसाने के लिए उग्रवादियों द्वारा लैंड माइंस लगाने एवं उग्रवादियों के जमावड़े की […]

विज्ञापन
छापामारी. पेशरार सहित कई क्षेत्रों में पुलिस को मिली सफलता
लोहरदगा : पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस के नेतृत्व में जिले के उग्रवाद प्रभावित पहाड़ी एवं दुर्गम इलाकों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है. पेशरार प्रखंड क्षेत्र के गांवों में पुलिस को फंसाने के लिए उग्रवादियों द्वारा लैंड माइंस लगाने एवं उग्रवादियों के जमावड़े की सूचना के बाद पुलिस ने जब उस इलाके में छापा मारा, तो पुलिस को उग्रवादी तो नहीं मिले, लेकिन उग्रवादियों के हथियार व अन्य सामान जरूर मिले़ सलवार सूट व दुपट्टा भी मिला है.
इससे पता चला कि दस्ते में महिला सदस्य भी हैं. सदस्यों में किसी के बीमार होने की भी जानकारी मिली, जिसका इलाज राम प्यारे आर्थो सेंटर में हुआ था. उग्रवादियों की डायरी भी मिली है, जिसमें कई सफेदपोशों के नाम भी हैं. इस पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है.
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई : क्षेत्र में उग्रवादियों के पहुंचने की गुप्त सूचना के बाद एएसपी विवेक कुमार ओझा के नेतृत्व मे सीआरपीएफ एवं जिला बल के जवानों ने सघन छापामारी अभियान चलाया़ पुलिस को सूचना मिली थी कि माओवादी नकुल यादव व रवींद्र गंझु सहित करीब 20 उग्रवादी बुलबुल एवं आसपास के इलाकों में घूम रहे हैं. इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारा़ पुलिस को उस दुर्गम इलाके में देख कर उग्रवादी भागने में तो सफल रहे, लेकिन हथियार व अन्य सामान पुलिस के हाथ लग गये.
कई जानकारियां मिलीं : पुलिस को कई चौंकाने वाली जानकारी मिली है. पता चला कि कुछ समय से शांत रहने के बाद एक बार फिर माओवादी उग्रवादियों का दस्ता इस इलाके में पहुंचा है.
पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस उग्रवादियों के पैर जमाने के पहले ही अपने इलाके से उन्हें खदेड़ने के उद्देश्य से लगातार अभियान चला रहे हैं. इधर, शहरी इलाके में भी पुलिस को लगातार कई सफलताएं मिली है. शहरी क्षेत्र के बीआइडी मुहल्ले में सैनिक की हत्या के मामले का भी पुलिस ने खुलासा कर लिया है़ हत्याकांड में शामिल तीनों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. शहरी इलाके में लगातार घट रही चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने सात चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसी तरह बीआइडी में ही महिला की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या करने के मामले का भी खुलासा किया गया़ इस मामले में मृत महिला का देवर ही आरोपी निकला़ सच्चिदानंद अग्रवाल ने सुपारी देकर अपनी भाभी की हत्या करायी थी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola