जमीन विवाद में हुई थी हत्या
Updated at : 08 Jun 2016 7:26 AM (IST)
विज्ञापन

सफलता : आरोपी गिरफ्तार सोना देवी हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ उसके पास से हत्याकांड में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया़ मणिलाल अग्रवाल की पत्नी सोना देवी की तीन जून को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी लोहरदगा : हरी क्षेत्र में तीन जून को […]
विज्ञापन
सफलता : आरोपी गिरफ्तार
सोना देवी हत्याकांड के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ उसके पास से हत्याकांड में प्रयुक्त मोबाइल भी बरामद कर लिया गया़ मणिलाल अग्रवाल की पत्नी सोना देवी की तीन जून को गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी
लोहरदगा : हरी क्षेत्र में तीन जून को सत्यनारायण प्रसाद अग्रवाल की पत्नी सोना देवी की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी़ इस मामले में पुलिस ने शहरी क्षेत्र के राणा चौक निवासी स्व मणिलाल अग्रवाल के पुत्र सच्चिदानंद अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया है. उस पर सुपारी देकर हत्या कराने का आरोप है.
इस आशय की जानकारी एसपी कार्तिक एस ने संवाददाता सम्मेलन में दी़ उन्होंने बताया कि सच्चिदानंद अग्रवाल ने अपने बयान में कहा है कि परिवारिक जमीन विवाद के कारण अपराधियों से सांठगांठ कर सुपारी देकर हत्या करवायी है.
एसपी ने बताया कि हत्या के बाद पुलिस को सच्चिदानंद अग्रवाल पर शक था, किंतु ठोस सबूत के अभाव में पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी थी. हालांकि उसकी हर गतिविधि पर पुलिस की नजर थी़ आरोपी के पास से कांड में प्रयुक्त मोबाइल सेट को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है़
ज्ञात हो कि सोना देवी की दिनदहाड़े अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी़ दिनदहाड़े हुई हत्या से लोग सहमे हुए थे़ कानून व्यवस्था पर भी अंगुली उठाने लगे थे, किंतु पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कांड में शामिल आरोपी को घटना के चार दिन बाद गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की़ मौके पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट अनामी शरण, एएसपी विवेक ओझा व थाना प्रभारी जेपीएन चौधरी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




