आंबेडकर से प्रेरणा लें
Updated at : 15 Apr 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : अनुसूचित जाति, जनजाति पदाधिकारी, कर्मचारी संघ एवं आंबेडकर विचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिंह, डीएसई प्रबला खेस, संघ के अध्यक्ष अरुण राम व लखन राम ने संयुक्त […]
विज्ञापन
लोहरदगा : अनुसूचित जाति, जनजाति पदाधिकारी, कर्मचारी संघ एवं आंबेडकर विचार परिषद के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को आंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक कार्तिक एस, अपर समाहर्ता रंजीत कुमार सिंह, डीएसई प्रबला खेस, संघ के अध्यक्ष अरुण राम व लखन राम ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया़ मुख्य अतिथि डीसी श्री सिंह ने कहा कि डॉ भीमराव अांबेडकर द्वारा बनाया गया कानून आज भी प्रसांगिक है. डॉ आंबेडकर ने गरीबी एवं अभावों के बावजूद शिक्षित एवं संगठित रहने की प्रेरणा दी है़ उनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है.
एसपी कार्तिक एस ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर ने संविधान निर्माण कर सशक्त भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उन्होंने कहा कि शिक्षित बने, संगठित होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें. स्वागत भाषण लखन राम ने दिया़ मंच का संचालन अनिल रविदास तथा धन्यवाद ज्ञापन डीएसई प्रबला खेस ने किया. जयंती समारोह में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय किस्को, भंडरा, सेन्हा, कुडू, डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल एवं उर्सुलाइन विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया.
इस अवसर पर डीटीओ राजीव कुमार, डीपीओ महेश भगत, डीएसपी आशीष महली, वैभवमनी त्रिपाठी, अरुण राम, गजेंद्र राम, गणेश राम, दसई उरांव, अजय प्रसाद, सिस्टर पुष्पा, अजय रविदास, उदय उरांव, संजीव साहू, मेनका प्रजापति, चुन्नीराम, बुधन राम, रामचरण राम व दिगंबर राम सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




