विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास

Updated at : 13 Apr 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
विधायक ने सड़क का किया शिलान्यास

98 लाख की लागत से बनेगी सड़क लोहरदगा : विधायक सुखदेव भगत ने झारो चट्टी पथ से पंडरिया टानाटोली तक पक्की सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. यह सड़क लगभग 98 लाख रुपये की लागत से बनेगी. शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता डोमना उरांव ने की. मौके पर विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि चुनाव से […]

विज्ञापन
98 लाख की लागत से बनेगी सड़क
लोहरदगा : विधायक सुखदेव भगत ने झारो चट्टी पथ से पंडरिया टानाटोली तक पक्की सड़क निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. यह सड़क लगभग 98 लाख रुपये की लागत से बनेगी. शिलान्यास समारोह की अध्यक्षता डोमना उरांव ने की.
मौके पर विधायक सुखदेव भगत ने कहा कि चुनाव से पूर्व क्षेत्र भ्रमण के दौरान यहां की जनता ने इस जर्जर पथ को बनाने की मांग की थी. आज जनता की मांग को मैने पूरा किया. श्री भगत ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए अच्छी सड़क का होना जरूरी है.
सड़क निर्माण हो जाने से क्षेत्र का विकास होगा. भगत ने कहा कि जिले में खराब पड़े चापानल को शीघ्र बनाने के लिए निर्देश दिया गया है. पेयजल की समस्या को देखते हुए मैं विधायक निधि से ग्राम जमगांई एवं मकुंदा में सौर्य ऊर्जा से जलापूर्ति योजना का निर्माण करा रहा हूं.
मौके पर आलोक कुमार साहू, डोमना उरांव, उमेश्वर नाथ तिवारी, गणेश उरांव, किस्सा साहू, शाहिद अहमद वेलू , कुणाल अभिषेक, विगुवा साहू, हैदर अंसारी, सलील सिंह, शाहजहां अंसारी, विजय चौहान, प्रदीप उरांव, गरमू उरांव,मनोज उरांव, मंगल उरांव, रामजी प्रसाद, सुदामा गिरी, लाल गौरीनाथ शाहदेव, बिरसु उरांव, लालू उरांव, बंधना पाहन, सुरेश उरांव, अजीत उरांव व लालो साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola