लोकतंत्र की हत्या कर रही है मोदी सरकार : सुखदेव भगत
Updated at : 05 Apr 2016 8:08 AM (IST)
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने पावरगंज चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह का पुतला जलाया लोहरदगा : कांग्रेसियों ने पावरगंज चौक में नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह का पुतला जलाया. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राज्य के चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिरा […]
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पावरगंज चौक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष शाह का पुतला जलाया
लोहरदगा : कांग्रेसियों ने पावरगंज चौक में नरेंद्र मोदी एवं अमित शाह का पुतला जलाया. मौके पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राज्य के चुनी हुई कांग्रेस सरकार को गिरा रही है तथा राष्ट्रपति के माध्यम से स्वयं सत्ता चलाना चाहती है.
ये कार्य लोकतंत्र की हत्या है तथा केंद्र सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है. श्री भगत ने कहा कि इसकी जितनी भी निंदा की जाये, वह कम है.
मोदी सरकार जन अकांक्षाओं के विपरीत काम कर रही है. दो वर्षों में ही मोदी सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है. मोदी सरकार के हर जनविरोधी कार्य का कांग्रेस पूरजोर विरोध करेगी.महंगाई, भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है. प्रधानमंत्री को विदेश घूमने से फुर्सत ही नहीं है.
किसानों की जमीन जबरन छीनी जा रही है. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष साबिर खान ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस सरकार को गिराना बंद करें. केंद्र सरकार दोहरा मापदंड अपना रही है.
कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी के हर गलत फैसले का विरोध करेंगे. पावरगंज चौक में पहुंचे अन्य कांग्रेसियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर अशोक यादव, मोहन दुबे, आलोक कुमार साहू, कुणाल अभिषेक, नेसार अहमद, साबूल अंसारी, अरुण वर्मा, खलिल अंसारी, ठाकुर प्रसाद, विजय चौहान, डोमना उरांव, गोलू सिंह, महिला जिलाध्यक्ष उषा खाखा, नईम जकरिया, सोनू कुरैसी, साहिद अहमद वेलू, लाल धनंजय नाथ शाहदेव, किशोर उरांव, शनिचरवा उरांव, अनमोल भगत, विवेक प्रजापति, देवदत्त प्रजापति, अमृता उरांव, सुमित सिन्हा, गणेश उरांव, नुसरत अंसारी, सलिल सिंह, संजय सिंह, जयंती उरांव, श्रवण पाहन, गणपत उरांव, प्रवेज आलम, उर्सुला कुजूर, सुखदेव उरांव, प्रदीप विश्वकर्मा, संजय महतो, धनंजय कास्यकार,इब्राहीम कल्लू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




