रामगढ़ : पैर फिसला ट्रेन से कटा युवक

Updated at : 01 Apr 2016 7:52 AM (IST)
विज्ञापन
रामगढ़ : पैर फिसला ट्रेन से कटा युवक

सोनडीमरा : मुरी-बरकाकाना रेलखंड पर सोनडीमरा रेलवे हॉल्ट के समीप गुरुवार की सुबह बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की माैत हाे गयी. जानकारी के अनुसार डीमरा निवासी आकाश कुमार महतो अपनी मां को ट्रेन में चढ़ाने के बाद खुद ट्रेन में चढ़ रहा था. इस बीच उसका पैर फिसल […]

विज्ञापन
सोनडीमरा : मुरी-बरकाकाना रेलखंड पर सोनडीमरा रेलवे हॉल्ट के समीप गुरुवार की सुबह बरकाकाना – टाटानगर पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की माैत हाे गयी. जानकारी के अनुसार डीमरा निवासी आकाश कुमार महतो अपनी मां को ट्रेन में चढ़ाने के बाद खुद ट्रेन में चढ़ रहा था.
इस बीच उसका पैर फिसल गया. चलती ट्रेन में घुस गया. उसके दोनों पैर कट गये. उसे प्राथमिक इलाज के लिए गोला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. युवक की गंभीर हालत देखते हुए वहां से उसे रिम्स रांची रेफर कर दिया गया. लेकिन रास्ते में ही युवक ने दम तोड़ दिया. इस घटना से गांव में मातम पसरा हुआ है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola