उत्पाद शुल्क का विरोध बंद रही शहर की दुकानें

Updated at : 12 Mar 2016 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
उत्पाद शुल्क का विरोध बंद रही शहर की दुकानें

लोहरदगा : उत्पाद शुल्क के विरोध में जिले के सर्राफा व्यवसायियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं. मौके पर संजय वर्मन ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से व्यवसायियों पर पेपर लोड बढ़ जायेगा आैर इंस्पेक्टर राज्य को बढ़ावा मिलेगा. इससे सोनी चांदी के गहने की खरीद बिक्री महंगी होगी. इसका सीधा प्रभाव […]

विज्ञापन
लोहरदगा : उत्पाद शुल्क के विरोध में जिले के सर्राफा व्यवसायियों ने शनिवार को अपनी दुकानें बंद रखीं. मौके पर संजय वर्मन ने बताया कि सरकार के इस निर्णय से व्यवसायियों पर पेपर लोड बढ़ जायेगा आैर इंस्पेक्टर राज्य को बढ़ावा मिलेगा. इससे सोनी चांदी के गहने की खरीद बिक्री महंगी होगी. इसका सीधा प्रभाव व्यवसाय पर पड़ेगा. व्यापारियों ने कहा कि सरकार द्वारा उत्पाद शुल्क में वृद्धि करना गलत है.
मौके पर राजेंद्र प्रसाद खत्री, संजय वर्मन, दयानंद तमेड़ा, कृष्णा खत्री, प्रदीप खत्री, मनीष वर्मन, मनोज सोनी, अभय सोनी, सुशांत वर्मन, किशोर तमेड़ा, विकास सोनी, नंदकिशोर तमेड़ा, आनंद सोनी, संजय खत्री, अरविंद सोनी, प्रदीप तमेड़ा, सरोज खत्री, सुनील सोनी, सर्वजीत तमेड़ा, गौरव खत्री, निखिल वर्मन, रामावतार वर्मन, अरविंद खत्री, गोविंद सोनी, शशांक वर्मन, प्रदीप वर्मन, जवाहर खत्री, शंकर सोनी, केवल सोनी, किशोर सोनी, धर्मेंद्र सोनी आदि मौजूद थे.
लोगों को हो रही है परेशानी : सर्राफा दुकानों के बंद रहने से गहने खरीदने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है. परीक्षित जायसवाल का कहना है कि अप्रैल माह में घर में शादी है.
सोने चांदी का भाव कम होने पर शादी से पहले ही गहने बनवाने की सोच रहे थे, किंतु जैसे ही मूल्य में कमी आयी वैसे ही व्यवसायियों द्वारा उत्पाद शुल्क बढ़ाने को लेकर बंद कर दिया गया. कुमुद कुमार का कहना है कि बेटी की शादी के लिए गहना तैयार कराना था. शादी की तिथि तय हो जाने के बाद कई परेशानियां रहती हैं. खाली समय में ही गहने बनवाने थे. सोचा था सोना चांदी का भाव कम रहेगा किंतु उत्पाद शुल्क लगने के बाद सोना चांदी के भाव मे वृद्धि हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola