15 हजार लोग महापरीक्षा में होंगे शामिल
Updated at : 11 Mar 2016 7:27 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के कार्यालय कक्ष में साक्षरता कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राज्य संसाधन केंद्र आद्री के निदेशक राजीव करण विशेष रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि 20 मार्च को पूरे देश में साक्षरता आकलन जांच परीक्षा हो रही है. लोहरदगा जिले से 15 हजार लोग […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : नवा बिहान जिला साक्षरता समिति के कार्यालय कक्ष में साक्षरता कर्मियों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में राज्य संसाधन केंद्र आद्री के निदेशक राजीव करण विशेष रूप से मौजूद थे. उन्होंने कहा कि 20 मार्च को पूरे देश में साक्षरता आकलन जांच परीक्षा हो रही है. लोहरदगा जिले से 15 हजार लोग इस महापरीक्षा में शामिल होंगे. जिले में सभी लोक शिक्षा केंद्रों में परीक्षा केंद्र बनाया गया है. श्री करण ने कहा कि लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों की एक-एक पंचायत को पूर्ण साक्षर बनाया जायेगा. इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.
ग्राम स्वराज्य संस्थान के सचिव चंद्रपति यादन ने कहा कि लोहरदगा जिला में जो जागरूकता आयी है, उसमें साक्षरता का भी योगदान है. बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक राजेंद्र उरांव, जिला कार्यक्रम समन्वयक अनुज उरांव, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक समीद अंसारी, मुकेश साहू, अखिलेश मिश्रा, शिवराम भगत, सूरज उरांव, जितराम उरांव व रघुनाथ यादव आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




