सामाजिक कुरीतियां मिटायें : उपायुक्त

Updated at : 03 Mar 2016 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक कुरीतियां मिटायें : उपायुक्त

झारखंड राज्य पेंशनर समाज की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक लोहरदगा : झारखंड राज्य पेंशनर समाज की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जनसंपर्क विभाग के कार्यालय में हुई़ इसका उदघाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया. मौके पर श्री भजंत्री ने कहा कि एक जनवरी 2006 के पूर्व के पेंशनरों के लाभ के लिए […]

विज्ञापन
झारखंड राज्य पेंशनर समाज की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक
लोहरदगा : झारखंड राज्य पेंशनर समाज की राज्य स्तरीय कार्यकारिणी समिति की बैठक जनसंपर्क विभाग के कार्यालय में हुई़ इसका उदघाटन उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने किया.
मौके पर श्री भजंत्री ने कहा कि एक जनवरी 2006 के पूर्व के पेंशनरों के लाभ के लिए कारवाई की जा रही है. उन्होंने सभी पेंशनरों का आह्वान किया कि आप लोग समाज के अभिन्न अंग हैं समाज को आपकी सेवा की जरूरत है़ आप सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए काम करें. अखिल भारतीय राज्य पेंशनर समाज के चेयरमैन एसएस दुबे ने पेंशनरों की समस्याओं को उठाया़
महासचिव आरएन चौधरी ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कोषाध्यक्ष मधुसूदन चौधरी ने कोष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. बैठक को विष्णु शरण शर्मा, महासचिव राम कुमार चौधरी ने भी संबोधित किया.
स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष संजीत कुमार लकड़ा ने दिया़ महासचिव प्रतिवेदन के बहस में शशिभूषण प्रसाद, चंद्रकांत सिंह,बलराम झा, दामोदर दुबे, वैद्यनाथ अधिकारी, राम कैलाश राम, श्रीकांत शर्मा, दशरथ, सीताराम मंडल, रामाश्रय राम, क्रांतिकुमार, अरुण आदि ने भाग लिया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ आश्रिता कुजूर ने किया. संचालन सचिव महेश कुमार सिंह ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola