हर तबके के लोगों का रखा गया ख्याल

Updated at : 01 Mar 2016 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
हर तबके के लोगों का रखा गया ख्याल

लोहरदगा : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को बजट पेश किया़ इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आयी. राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बजट को पूंजीपतियों को लाभ वाला पहुुंचाने वाला बजट बताया़ कहा : बजट में गरीब तबके के लोगों का ख्याल नहीं रखा गया है. भाजपा किसान […]

विज्ञापन

लोहरदगा : केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को बजट पेश किया़ इस पर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आयी. राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने बजट को पूंजीपतियों को लाभ वाला पहुुंचाने वाला बजट बताया़ कहा : बजट में गरीब तबके के लोगों का ख्याल नहीं रखा गया है.

भाजपा किसान मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह ने बजट को सराहनीय बताया़ कहा : यह तमाम वर्ग के लोगों के हित वाला बजट है. इस बजट में गांव, किसान एवं कृषि पर विशेष बल दिया गया है. विधायक सुखदेव भगत ने बजट को अमीरों का बजट बताया़ उन्होंने कहा जो उम्मीदें थी, वह पूरी नहीं होंगी, सिर्फ जनता को बरगलाने वाला बजट है. भाजपा नेता राजकिशोर महतो ने बजट की सराहना की़ कहा : अरुण जेटली ने विभिन्न मंत्रालयों द्वारा लगाये जाने वाले 13 तरह के टैक्स को खत्म करने का ऐलान किया है, जो कि सराहनीय कदम है.

पहली बार मकान खरीदने पर 50 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट भी लोगों के हित में है. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अनुपम प्रकाश कुंवर ने बजट की सराहना की़ कहा : बजट में सभी वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है. 50 किमी के स्टेट हाइवे एवं 10 हजार किमी के राष्ट्रीय राजमार्ग के विस्तार से विकास की गति तेज होगी. सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र महतो राजू ने बजट को संतुलित बताते हुए कहा है कि बजट में सस्ती दवाओं की तीन हजार दुकाने खोले जाने की बात कही गयी है.

सभी जिला अस्पतालों में डायलिसिस की सुविधा एवं प्रति परिवार एक लाख तक मेडिकल इंश्यूरेंस की घोषणा का स्वागत किया जाना चाहिए. भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने बजट की सराहना करते हुए कहा है कि बजट में पांच करोड़ बीपीएल परिवारों को एलपीजी कनेक्शन देने की घोषणा, मनरेगा के लिए 38500 करोड़ रुपये राशि का प्रावधान एवं किसानों के लिए डेयरी उद्योग ज्यादा लाभप्रद हो, इसके लिए जो योजनाएं बनायी गयी है,

वह लाभकारी साबित होगा. भाजपा के जिलाध्यक्ष राजमोहन राम ने कहा है कि वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किया गया बजट सराहनीय है. पोस्ट ऑफिस में एटीएम सेवा की शुरुआत से ग्रामीणों को लाभ होगा. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का भी लाभ किसानों को मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola