बच्चों को संस्कारी बनने की शिक्षा दें: भगत

Updated at : 29 Feb 2016 5:50 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को संस्कारी बनने की शिक्षा दें: भगत

बालिका चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम में एक दिवसीय बालिका चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत विशिष्ट अतिथि सचिदानंद लाल अग्रवाल व लाल नवल उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया. मुख्य […]

विज्ञापन
बालिका चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन
लोहरदगा : गुरुकुल शांति आश्रम में एक दिवसीय बालिका चरित्र निर्माण शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह विधायक सुखदेव भगत विशिष्ट अतिथि सचिदानंद लाल अग्रवाल व लाल नवल उपस्थित हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप जला कर किया.
मुख्य अतिथि सुखदेव भगत ने कहा कि गुरुकुल की शिक्षा पद्वति लोगों को प्रभावित करती है. गुरुकुल शिक्षा ही ऐसी शिक्षा प्रणाली है, जो भारत को फिर से विश्व गुरु के के पद पर आसीन करा सकती है.
उन्होंने गुरुकुल शांति आश्रम में शिक्षा ले रहे बच्चों को संस्कारयुक्त शिक्षा लेने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि आप लोगों से ही देश का निर्माण होना है. बालिका शिक्षा से देश, समाज व परिवार रोशन होगा. जिस परिवार में महिला पढ़ी -लिखी होती हैं, उस परिवार की कुछ अलग ही पहचान होती है.
धन्यवाद ज्ञापन आचार्य शरतचंद्र आर्य ने किया. मौके पर आलोक साहू, आचार्य संतोष कुमार, आशीष कुमार, महादेव आर्य, एम आर्य, गणेश कुमार शास्त्री, जितेंद्र भूषण कुमार, सुषमा सिंह, प्रतिमा देवी, प्रेरणा जायसवाल, सावित्री मधुर, मंजु कुमारी, काजल साहू, प्रियंका कुमारी, सत्यम कुमारी, माधुरी देवी, प्रो मालती वर्मा, राजकुमार वर्मा, शंभू शिखर, राकेश राय, राजू कुमार, राकेश प्रसाद, दिलीप साहू, बैजनाथ राम, कविता कुमारी, दीपक मुखर्जी, राकेश कुमार आर्य, अभय भारती आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola