154 मामलों का निष्पादन
Updated at : 28 Feb 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन

आयोजन .व्यवहार न्यायालय में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत लोहरदगा : राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह, एसडीओ राज महेश्वरम, एसडीपीओ राम सरेक राय एवं एलडीएम संजय कुमार सहगल ने संयुक्त […]
विज्ञापन
आयोजन .व्यवहार न्यायालय में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत
लोहरदगा : राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया़ उदघाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रवास कुमार सिंह, एसडीओ राज महेश्वरम, एसडीपीओ राम सरेक राय एवं एलडीएम संजय कुमार सहगल ने संयुक्त रूप से किया.
पांच बेंच का गठन कर किया गया. बेंच नंबर एक में बैंक से संबंधित मामले, बेंच नंबर दो में एनआइएक्ट के मामले, बेंच नंबर तीन में रकम वसूली मामलो, बेंच नंबर चार में बीएसएनएल से संबंधित मामलो, बेंच नंबर पांच में सुलहनीय आपराधिक मामलों का निष्पादन किया गया. कुल 154 मामलों का िनष्पादन िकया गया.
मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पक्षकारों को लोक अदालत का लाभ उठाने काे कहा. लोक अदालत में अध्यक्ष रौशन लाल शर्मा, जिला न्यायाधीश प्रथम अनिल कुमार सिंह, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव विधिक सेवा प्राधिकार राजीव आनंद, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी एसएन सिकदर, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी शंकर कुमार महाराज, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रमोद पुजारी, हेमंत कुमार सिन्हा, लोक अभियोजक मिथिलेश तिवारी, सहायक लोक अभियोजक कपिल देव सामद, बैंक के पदाधिकारी, अधिवक्ता व पक्षकार सहित न्यायालय कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




