वन बिलियन राइजिंग अभियान
Updated at : 28 Feb 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा़ : स्थानीय नगर भवन में महिलाओं को संगठित करने वाली संस्था वन बिलियन राइजिंग उमड़ते 100 करोड़ अभियान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अभियान की कमला भसीन का स्वागत होप संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मनोरमा एक्का द्वारा किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया़ मनोरमा एक्का ने कहा कि महिला […]
विज्ञापन
लोहरदगा़ : स्थानीय नगर भवन में महिलाओं को संगठित करने वाली संस्था वन बिलियन राइजिंग उमड़ते 100 करोड़ अभियान द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर अभियान की कमला भसीन का स्वागत होप संस्था की मैनेजिंग डायरेक्टर मनोरमा एक्का द्वारा किया गया.
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया़ मनोरमा एक्का ने कहा कि महिला हिंसा से त्रस्त महिलाएं एकजुट होकर विश्व व्यापी पितृसत्ता के विरुद्ध आवाज उठायें. उन्होंने कहा कि महिला पुरुष की समानता के लिए महिलाएं आगे आयें. कार्यक्रम में नृत्य, कराटे आदि का प्रदर्शन किया गया़ उर्सुला हाॅस्पिटल की प्रशिक्षु नर्सों द्वारा भ्रूण हत्या से संबंधित नाटक प्रस्तुत कर लोगों को भ्रूण हत्या एवं महिला हिंसा से संबंधित जानकारी दी गयी. मौके पर कमला भसीन ने कहा कि औरतों के उपर हिंसा क्यों होती है, इसे समझने की आवश्यकता है.
उन्होंने कहा कि पुरुष अपने को ऊंचा, बेहतर एवं श्रेष्ठ समझते हैं़ वे महिलाओं को नीचा समझते हैं. यह विचारधारा पितृ सतात्मक सोच है. उन्होंने कहा कि शुरू से ही शादी में लड़की की कन्यादान की जाती है.
लड़की कोई चीज नहीं, जिसे दान में दिया जाये. उन्होंने महिलाओं को आह्वान किया कि पितृसतात्मक सोच का विरोध करें. मौके पर निशिथ जायसवाल, मालती वर्मा, अरविंद वर्मा, अशोक रजक, सुमन कैरोलिना तिर्की, काजल टोपपो, सुखमनी लकड़ा, मनोरमा कुजूर, उज्ज्वल कुशवाहा,श्रवण साहू, खुशबू मेहता सहित विभिन्न प्रखंडों की महिलाएं काफी संख्या में मौजूद थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




