उग्रवादी संगठन का सहयोगी गिरफ्तार
Updated at : 16 Feb 2016 12:29 AM (IST)
विज्ञापन

सेन्हा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई थी मारपीट की घटना लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के झखरा गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के समर्थक रूपेश जायसवाल (पिता अमेरिका जायसवाल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी कार्तिक एस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन […]
विज्ञापन
सेन्हा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई थी मारपीट की घटना
लोहरदगा : सेन्हा थाना क्षेत्र के झखरा गांव के ग्रामीणों के साथ मारपीट करने वाले उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के समर्थक रूपेश जायसवाल (पिता अमेरिका जायसवाल) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.
एसपी कार्तिक एस ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के लोग मंजीत साहू के नेतृत्व में झखरा गांव पहुंच कर शमसुल अंसारी, जाकिर अंसारी, संतोष ठाकुर को लाठी-डंडा से पीट कर जख्मी कर दिया था.
पुलिस ने मंजीत साव एवं अन्य पर सेन्हा थाना में मामला दर्ज करते हुए उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया, जिसमें रूपेश जायसवाल गिरफ्तार किया गया. एसपी ने बताया कि मारपीट की घटना का कारण एक व्यक्ति के घर में घुस कर झखरा निवासी शमीम अंसारी, जमशेद अंसारी, संतोष ठाकुर एवं मनु ठाकुर द्वारा उसकी पत्नी के साथ मारपीट एवं छेड़छाड़ की गयी थी़ इस मामले को भी लेकर सेन्हा थाना में मामला दर्ज किया गया है.
ज्ञात हो कि निर्दोष ग्रामीणों के साथ जेजेएमपी उग्रवादियों द्वारा दिनदहाड़े की गयी पिटाई के विरोध में ग्रामीणों ने लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ जाम कर दिया था़ संवाददाता सम्मेलन में एसडीपीओ राम सरेख राय, डीएसपी आशिष कुमार महली, इंस्पेक्टर जेपीएन चौधरी, थाना प्रभारी रामजी प्रसाद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




