लोहरदगा में 70 जनजातीय कारीगरों का हुनर आया सामने, अब ‘Tribes India’ देगा बड़ा बाजार

Updated:
विज्ञापन

जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेला | Prabhat khabar network

लोहरदगा में 70 जनजातीय कारीगरों ने अपने पारंपरिक हुनर का प्रदर्शन किया। TRIFED के इस पहल से अब उनके उत्पादों को 'Tribes India' के माध्यम से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और बाज़ार मिलेगा।

विज्ञापन

लोहरदगा: जनजातीय कारीगरों और उत्पादकों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा उनके पारंपरिक कौशल को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से लोहरदगा टाउन हॉल में बुधवार को एक दिवसीय जनजातीय शिल्पकार पंजीकरण मेला (TAeM) आयोजित किया गया। मेले का आयोजन TRIFED के क्षेत्रीय कार्यालय झारखंड एवं बिहार की ओर से किया गया। इसमें जिला प्रशासन और एमएसएमई ‘प्रधान लघु कुटीर’ का सहयोग रहा।

मेले का उद्घाटन ITDA की निदेशक-सह-परियोजना निदेशक सुषमा सोरेंग ने किया। कार्यक्रम में लोहरदगा और आसपास के क्षेत्रों से 70 जनजातीय कारीगरों एवं उत्पादकों ने हिस्सा लिया। कारीगरों ने स्थानीय संसाधनों और पारंपरिक तकनीकों से तैयार विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी।

मेले में पारंपरिक पेंटिंग, सजावटी एवं उपहार सामग्री, बांस से बनी टोकरियां और घरेलू उपयोग की वस्तुएं, जैविक शहद, चावल, विभिन्न प्रकार के तेल, कृषि एवं प्राकृतिक उत्पाद, धातु हस्तशिल्प, पत्थर की कलाकृतियां और धातु आभूषण प्रमुख आकर्षण रहे। अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण तकनीक, पैकेजिंग और बाजार की संभावनाओं की जानकारी ली।

TRIFED से पंजीकरण के बाद मिलेगा बाजार

TAeM का मुख्य उद्देश्य जनजातीय कारीगरों और उत्पादकों की पहचान कर उन्हें TRIFED के साथ पंजीकृत करना है। चयनित कारीगरों के हस्तशिल्प, हथकरघा, प्राकृतिक और वनोपज आधारित उत्पादों को ‘Tribes India’ के माध्यम से व्यापक बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस पहल से कारीगरों को अपने पारंपरिक उत्पादों के लिए बेहतर बाजार और नए अवसर मिलने की उम्मीद है। इससे उनकी आय बढ़ाने, आजीविका मजबूत करने और पारंपरिक कला एवं शिल्प के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

TRIFED जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत राष्ट्रीय संगठन है, जो जनजातीय समुदायों के सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण और उनके उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के लिए काम करता है।

मौके पर TRIFED के क्षेत्रीय प्रबंधक (प्रभारी) शैलेंद्र कुमार राजू, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप सहित जिला प्रशासन, TRIFED, ‘प्रधान लघु कुटीर’ और संबंधित विभागों के अधिका


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola