लोहरदगा के मिशन चौक में श्री राम दरबार मंदिर निर्माण का शुभारंभ
मौके पर मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के मिशन चौक में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्री राम दरबार मंदिर की नींव रखी गई। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला।
लोहरदगा. शहर के मिशन चौक स्थित प्रस्तावित श्री राम दरबार मंदिर निर्माण को लेकर बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा. बुधवार, 12 अगस्त को प्रातः 11 बजे वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ मंदिर की नींव की ढलाई का कार्य विधिवत संपन्न हुआ.
भूमि पूजन साथ मंदिर का निर्माण शुरू
इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं न्यास समिति के सदस्य मौजूद रहे.श्री राम दरबार मंदिर न्यास की ओर से आयोजित नींव पूजन कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम की आराधना के साथ मंदिर निर्माण के सफल और निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना की गई. श्रद्धालुओं ने इसे लोहरदगा के लिए आस्था, संस्कृति और सनातन परंपरा से जुड़ा महत्वपूर्ण अवसर बताया.
आस्था, श्रद्धा और संकल्प की नींव
न्यास समिति के सदस्यों ने कहा कि मंदिर की यह नींव केवल एक भवन की आधारशिला नहीं, बल्कि सामूहिक आस्था, श्रद्धा और संकल्प की नींव है. समिति का संकल्प है कि सभी श्रद्धालुओं के सहयोग से यहां भव्य श्री राम दरबार मंदिर का निर्माण कराया जाएगा.इस अवसर पर मनोज जायसवाल, गोपी कृष्ण कुंवर, पंकज जायसवाल, दीपक जायसवाल, निशित जायसवाल, पंकज महतो, संदीप अग्रवाल, विनय अग्रवाल, चंदन अग्रवाल, राजकुमार , लिंगराज सहित न्यास समिति के सदस्य उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें: सिमडेगा में आचार्य पद्मराज स्वामी ने सुनाया सुंदरकांड का पाठ, बोले- सकारात्मक शक्ति का संचार करता है
श्रद्धालुओं में उत्साह
मंदिर निर्माण की नींव रखे जाने के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। समिति ने सभी श्रद्धालुओं से मंदिर निर्माण के इस पावन कार्य में यथासंभव सहयोग देने का आह्वान किया। आने वाले दिनों में मिशन चौक स्थित यह स्थल भव्य श्री राम दरबार मंदिर के रूप में श्रद्धालुओं के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र बनने की उम्मीद है।
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By गोपी कृष्ण
गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










