भंडरा में चेहल्लुम मेले की धूम, अखाड़ों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब; शशिकांत बोले- बढ़ता है भाईचारा

Updated:
विज्ञापन

समाजसेवी शशिकांत उरांव उर्फ पिंटू, मनौव्वर अंसारी औऱ थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता के द्वारा संयुक्त रूप से काटा गया फीता |Prabhat khabar

भंडरा में चेहल्लुम कमेटी द्वारा आयोजित मेले का विधिवत उद्घाटन समाजसेवी शशिकांत उरांव, मनौव्वर अंसारी और थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर अखाड़ों ने पारंपरिक अस्त्र-शस्त्र संचालन का प्रदर्शन कर दर्शकों का मन मोह लिया.

विज्ञापन

भंडरा,लोहरदग्गा: चेहल्लुम कमेटी उदरंगी की ओर से आयोजित चेहल्लुम मेले का उद्घाटन समाजसेवी शशिकांत उरांव उर्फ पिंटू, मनौव्वर अंसारी और थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर शशिकांत उरांव ने कहा कि चेहल्लुम कमेटी की ओर से आयोजित यह मेला सराहनीय पहल है। इस तरह के आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।

मेले में विभिन्न अखाड़ों की ओर से अस्त्र-शस्त्र संचालन की नुमाइशी प्रतियोगिता में भाग लेकर पारंपरिक खेल-कौशल का प्रदर्शन किया गया। प्रतिभागियों ने विभिन्न करतब प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

मौके पर शाहिद अफरीदी, अशफाक अंसारी, अबूतालीम अंसारी, मास्टर परवेज, मिराज अंसारी, राहुल अंसारी, मुश्ताक अंसारी, वजाहत अंसारी, शाहिद अंसारी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


विज्ञापन
गोपी कृष्ण

लेखक के बारे में

By गोपी कृष्ण

गोपी कृष्ण वर्तमान में ब्यूरो प्रमुख हैं. समाज में व्याप्त समस्याओं, भ्रष्टाचार, अंधविश्वास, महिला उत्पीड़न, पलायन को लेकर काम में रूचि है. बहुत काम किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola