अभाविप नगर इकाई के अध्यक्ष बने धनराज
Updated at : 17 Dec 2015 1:02 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बीएस कॉलेज में हुई. बैठक में 23 से 26 दिसंबर को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन के संबंध में चर्चा की गयी. अधिवेशन में झारखंड की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर विचार कर प्रस्ताव भी लाये जायेंगे. बैठक के पश्चात नगर ईकाई एवं कॉलेज इकाई का गठन भी […]
विज्ञापन
लोहरदगा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की बैठक बीएस कॉलेज में हुई. बैठक में 23 से 26 दिसंबर को आयोजित प्रांतीय अधिवेशन के संबंध में चर्चा की गयी. अधिवेशन में झारखंड की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक स्थिति पर विचार कर प्रस्ताव भी लाये जायेंगे. बैठक के पश्चात नगर ईकाई एवं कॉलेज इकाई का गठन भी किया गया. नगर ईकाई में नगर अध्यक्ष धनराज भगत, मंत्री अंकित मित्तल, सह मंत्री रंजीत गुप्ता, अमित सिंह, अंकित गुप्ता, सूचना प्रमुख अश्विनी सिंघल, शुभम घोष, जनजातीय छात्र प्रमुख रोहित उरांव बनाये गये.
कॉलेज इकाई में अध्यक्ष संतोष उरांव, मंत्री आशीष कुमार अग्रवाल, सह मंत्री सत्यम कुमार, अभिनव भारती, अभिषेक कुमार मिश्रा, सूचना प्रमुख अश्विनी सिंघल बनाये गये. इसके साथ ही लखेंद्र उरांव, विक्की, मनीष यादव, कृष्णा उरांव, सुशील उरांव, अभिनव भारती, प्रिन्स लाल कार्यसमिति सदस्य बनाये गये. बैठक में रामाधार पाठक, श्वेतांक, कलीम मिरदाहा, आलोक कुमार, शशि कांत, नीरज, सचिन, रवि आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




