दिन चढ़ा, मतदान का प्रतिशत बढ़ा

Updated at : 15 Dec 2015 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
दिन चढ़ा, मतदान का प्रतिशत बढ़ा

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र का मतदान केंद्र संख्या 240 कन्नीलाल विद्यालय. यहां सुबह 6.15 मिनट से मतदानकर्मी ड्यूटी में लग गये. पीठासीन पदाधिकारी एस तिग्गा, युसुफ आजाद, प्रतिमा मिंज एवं उषा देवी ने मिल कर पूरी व्यवस्था को दुरूस्त किया. 6.45 मिनट में बूथ एजेंटो के आने के बाद मॉकपोल किया गया और इवीएम को […]

विज्ञापन
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र का मतदान केंद्र संख्या 240 कन्नीलाल विद्यालय. यहां सुबह 6.15 मिनट से मतदानकर्मी ड्यूटी में लग गये. पीठासीन पदाधिकारी एस तिग्गा, युसुफ आजाद, प्रतिमा मिंज एवं उषा देवी ने मिल कर पूरी व्यवस्था को दुरूस्त किया. 6.45 मिनट में बूथ एजेंटो के आने के बाद मॉकपोल किया गया और इवीएम को सील किया गया.
इस बूथ में पहला मतदान करनेवाले को पीठासीन पदाधिकारी ने बधाई दी और उसके बाद मतदाताओं की लंबी कतार लग गयी. वोट देने पहुंचे सुधीर अग्रवाल वहां मौजूद मीडिया कर्मी से फोटो लेने का आग्रह किया. जीत-हार की बात कतार में लगे लोग करते रहे. हंसी मजाक का दौर चलता रहा और दिन चढ़ने के साथ मतदान का प्रतिशत बढ़ता गया.
विभिन्न दलों के एजेंट मतदान केंद्र में बैठे थे, लेकिन उनमें भी आपसी प्रेम नजर आ रहा था. इस बार मतदाताओं से परिचय पत्र की भी मांग की जा रही थी. मतदान केंद्र के बाहर हेल्प डेस्क बनाया गया था, जहां नगरपालिका कर्मी रमेश कुमार साहू बैठे थे और वे लोगों को जानकारी उपलब्ध करा रहे थे. इस मतदान केंद्र में महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती की गयी थी. वे लोग भी कड़ाके की ठंड के बावजूद अपनी ड्यूटी मुस्तैदी से निभा रही थी.
कन्नीलाल मतदान केंद्र में मतदाताओं की कुल संख्या 856 है और यहां 483 वोट पड़े. जिसमें 206 पुरुष एवं 277 महिलाओं ने वोट डाला. तीन बजे के बाद मतदान समाप्त हो गया और बाॅक्स को सील कर मतदानकर्मियों ने राहत की सांस ली. पूरे मतदान के दौरान आसपास के लोगों का ही बेहतर सहयोग मतदानकर्मिर्यों को मिला. मतदान कर्मियों ने इसके लिए सबों का आभार व्यक्त करते हुए वहां से विदा लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola