हर घर से मेरा अटूट रिश्ता है: सुखदेव

Updated at : 13 Dec 2015 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
हर घर से मेरा अटूट रिश्ता है: सुखदेव

लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से एक बार सेवा का मौका देने की अपील की. कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने के लिए यहां आये हैं. लोहरदगा हमारी जन्मभूमि व कर्मभूमि है. मैं इसी माटी […]

विज्ञापन
लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह कांग्रेस प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किस्को प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों से एक बार सेवा का मौका देने की अपील की. कहा कि कुछ लोग समाज को बांटने के लिए यहां आये हैं. लोहरदगा हमारी जन्मभूमि व कर्मभूमि है.
मैं इसी माटी का हूं और हर घर से मेरा अटूट रिश्ता है. मैं क्षेत्र के विकास के लिए और समाजसेवा के लिए सरकारी नौकरी छोड़ कर राजनीति में आया हूं.
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करना मेरी प्राथमिकता के साथ-साथ मेरा धर्म भी है. कहा कि वैसे तत्वों से सावधान रहें जो समाज में विद्वेष पैदा कर लोगों को बांटते हैं. जिन्हे उनके विधानसभा क्षेत्र की जनता ने नकार दिया वे लोहरदगा में चुनाव लड़ने पहुंच गये हैं. दूसरी ओर लोगों को झूठे सपने दिखा कर ठगनेवाले लोग एक बार फिर चुनाव मैदान में आकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं. जनता ऐसे लोगों को पहचान चुकी है.
मैं नेता नहीं बेटा बन कर आपके साथ रह कर आपकी सेवा करूंगा. मुझे सेवा का एक मौका दें. श्री भगत ने कहा कि यह विधानसभा उपचुनाव क्यों हो रहा है ये तो सबों को मालूम है. यहां के पूर्व विधायक ने अपने कुकृत्य से इस क्षेत्र को शर्मसार कर दिया है. जनता सबकुछ जानती है और मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि इस बार मुझे सेवा का मौका निश्चित रूप से मिले. इस मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola