ठंड में भी पसीना बहा रहे हैं प्रत्याशी

Updated at : 12 Dec 2015 7:43 AM (IST)
विज्ञापन
ठंड में भी पसीना बहा रहे हैं प्रत्याशी

लोहरदगा : जिले में विस उप चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ-साथ चुनावी सरगरमी तेज होती जा रही है. चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है. प्रत्याशी अपने पक्ष में वोटरों को करने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं. ठंड के बावजूद प्रत्याशी अपना पसीना बहा रहे है. ग्रामीण इलाकों में भी चुनाव को […]

विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में विस उप चुनाव की तिथि नजदीक आने के साथ-साथ चुनावी सरगरमी तेज होती जा रही है. चुनाव प्रचार जोर पकड़ने लगा है. प्रत्याशी अपने पक्ष में वोटरों को करने के लिए दिन-रात एक किये हुए हैं. ठंड के बावजूद प्रत्याशी अपना पसीना बहा रहे है. ग्रामीण इलाकों में भी चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है. लोहरदगा विस उपचुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला एनडीए, कांग्रेस व झाविमो के बीच है. चुनाव प्रचार के लिए दूसरे जिलों के लोग भी पहुंचे हैं.
प्रखंडस्तर पर राज्य सरकार के कई मंत्री कैंप किये हुए हैं. लगभग हर दल एक सिस्टम के तहत चुनाव लड़ रहे है. जिला स्तर के जो भी कार्यकर्त्ता हैं. उनके अलावा प्रदेश से आये लोगों को इस बार ज्यादा जिम्मेवारी दी गयी है. कार्यकर्त्ता प्रखंडों व पंचायतों के कैंप किये हैं. लोहरदगा में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है.
सीएम नौ दिसंबर को लोहरदगा आकर कई चुनावी सभाओं को संबोधित कर जनता से एनडीए प्रत्याशी नीरू शांति भगत को विजयी बनाने की अपील की. इस तरह राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सुखदेव भगत के पक्ष में कई चुनावी सभाओं को संबोधित किये और लोगों से सुखदेव भगत को सेवा का एक मौका देने कीअपील की.
कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय दर्जनों नेता लोहरदगा में कैंप किये हुए हैं. इधर, राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी झारखंड विकास मोरचा के उम्मीदार बंधु तिर्की को विजयी बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. श्री मरांडी ग्रामीण इलाकों के दौरे में व्यस्त हैं. झाविमो के प्रदीप यादव भी लोहरदगा में अपनी पूरी ताकत लगाये हैं. लगभग हर दल इस चुनाव को अपनी प्रतिष्ठा से जोड़कर देख रहा है.
सोशल मीडिया का भी जमकर उपयोग किया जा रहा है. कार्यकर्त्ताओं की पूछ अप्रत्याशित रूप से बढ़ गयी है. हर पार्टी के चुनावी कार्यालय में कार्यकर्त्ताओं की भीड़ उमड़ रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola